JharkhandLead NewsRanchi

पैसे के बल पर झारखंड में भी विधायक खरीदने की सोच रही भाजपा, दीपक प्रकाश पर FIR से जांच बढ़ेगी आगे:  हेमंत

Ranchi : दो सीटों दुमका और बेरमो पर होने वाले उपचुनाव का प्रचार रविवार शाम खत्म हो गया है. प्रचार के अंतिम दिन राजधानी लौटने से पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मीडिया को संबोधित क्षेत्र के मतदाताओं से बड़ी अपील की हैं. उन्होंने कहा है कि राज्य में विकास को गति देने के लिए जरूरी हैं कि वे कोरोना संक्रमण में भी अपने लोकतांत्रिक मतों का उपयोग अवश्य करें. इस दौरान सीएम ने प्रदेश भाजपा पर भी बड़ा हमला बोला है.

सीएम सोरेन ने कहा कि भाजपा को लोकतंत्र में विश्वास नहीं रह गया है. भाजपा नेता अन्य राज्यों की तरह झारखंड व देश में राजनीतिक का नया आयाम खड़ा करने की कोशिश कर रहे हैं, वह काफी निंदनीय हैं. ये हॉर्स ट्रेंडिंग को और धन-बल से लोकतंत्र की हत्या करने का प्रयास कर रहे हैं.

इसी का परिचायक है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष इस तरह का बयान दे रहे हैं कि चुनाव बाद राज्य में हेमंत सरकार सत्ता में नहीं रहेगी. हेमंत ने कहा कि ऐसा लगता है कि उन्हें इस चुनाव से कोई लेना-देना नहीं हैं. भाजपा का इस तरह का प्रयास राज्य और देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए बहुत ही घातक बनेगा.

हेमंत ने कहा कि चुनाव बाद पैसे के बल पर अगर भाजपा विधायक खऱीदने का प्रयास करती है, तो प्रदेश अध्यक्ष पर किया गया एफआइआर निश्चित रूप से काफी मजबूत होगा.

इसे भी पढ़ेंः Sci&Tech :  छात्रों को डिजिटल शिक्षा मुहैया कराने में शिक्षकों की मदद कर रहे हैं कई ऑनलाइन मंच

 

आदिवासी-गैर आदिवासी की नहीं, विकास की राजनीति करते हैं

भाजपा के दो बड़े गैर आदिवासी नेताओं पर एफआइआर दर्ज कराने के सवाल पर हेमंत ने कहा कि भाजपा कभी भी आदिवासी हितैषी नहीं रही है. जेएमएम कभी भी आदिवासी-गैर आदिवासी की राजनीति नहीं बल्कि विकास की राजनीति करती है.

सोरेन परिवार पर भाजपा नेताओं द्वारा वंशवाद करने के आरोप पर पलटवार करते हुए हेमंत ने कहा कि भाजपा के पास आदिवासी विधायक कितने हैं,यह सभी जानते हैं.

बता दें कि विधानसभा चुनाव 2019 के चुनावी प्रचार खत्म होने के ठीक बाद हेमंत सोरेन ने पूर्व सीएम रघुवर दास पर जाति सूचक बयानों को लेकर एफआइआर दर्ज कराया था. इसके बाद अब बीजेपी प्रदेश अध्य़क्ष दीपक प्रकाश पर जेएमएम ने एफआइआर की हैं.

इसे भी पढ़ेंः हरियाणा सरकार ‘लव जिहाद’ के खिलाफ कानून बनाने पर विचार कर रही है : अनिल विज

केंद्र की नीति से आदिवासी, दलितों और अल्पसंख्यकों के हितों को पहुंचेगा नुकसान

केंद्र-राज्य के बीच बिगड़ते संबंधों को लेकर हेमंत ने कहा कि आज इसे सुधारने की दिशा में कोई भी काम नहीं कर रहा हैं. राज्य सरकार को विश्वास में लिए बगैर हमारी बिजली काटी जा रही है.  आरबीआई में राज्य की  जमा करोड़ राशि काट ली गयी है. खनन कार्य का नीजिकरण किया जा रहा है.

यह संकेत हैं कि संबंध और सुधरने की जगह बिगड़ते जा रहे हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले ही डबल इंजन की सरकार ने राज्य को विकास से कोसो दूर कर रखा है. ऐसे में केंद्र का यह रवैया राज्य को हानि पहुंचा रहा है.

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि केंद्र सरकार आउटसोर्सिंग, सरकारी कंपनियों का विलय,  सरकारी कंपनियों का निजीकरण और सरकारी कंपनियों को बेचने का काम कर रही है. इससे रोजगार के मौके कम होंगे, वही आदिवासी, दलितों और अल्पसंख्यकों के हितों को भी नुकसान पहुंचेगा.

इसे भी पढ़ेंः फिलीपीन में भयानक तूफान ने दी दस्तक, 10 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया

दीपक प्रकाश पर मुकदमा वापस नहीं होगा

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट तौर पर कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश द्वारा दिया गया बयान कोई नया नहीं है. यह भारतीय जनता पार्टी की परंपरा रही है कि वह राज्यों की स्थिर सरकारों को अस्थिर करें. भाजपा शुरू से ही हॉर्स ट्रेडिंग को बढ़ावा देती रही है.

और झारखंड में भी अब यही कोशिश कर रही है. लेकिन,  उसका यह मंसूबा कभी कामयाब नहीं होगा. उन्होंने कहा कि 2 माह के अंदर राज्य में सरकार बनाने को लेकर दीपक प्रकाश ने जो बयान दिया है और उनके खिलाफ जो प्राथमिकी दर्ज की गयी है उसे वापस नहीं लिया जाएगा. इस मुकदमे को लेकर आगे जांच होगी.

इसे भी पढ़ेंः शिक्षा मंत्री के लंग्स ट्रांसप्लांट के लिए ब्रेन डेड व्यक्ति की हो रही है खोज

Related Articles

Back to top button