JamshedpurJharkhandSaraikela

कांड्रा: मृतक सुरेश सिंह सरदार को दी गई श्रद्धांजलि, उचित मुआवजे की मांग

Jamshedpur : बिहार स्पंज आयरन वर्कर्स यूनियन चांडिल ने एक बैठक कर मृतक सुरेश सिंह सरदार की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया. बीते दिनों वनराज स्टील कंपनी में क्लीन ब्लास्ट होने से सात मजदूर घायल हुए थे इसमें से एक मजदूर सुरेश सिंह सरदार ग्राम सिमा, नीमडीह, सरायकेला का इलाज के दौरान निधन हो गया था.

इस अवसर पर दो मिनट का मौन भी रखा गया. यूनियन के सचिव गुरुचरण सिंह सरदार एवं अध्यक्ष ने वनराज स्टील कंपनी के प्रबंधक से मांग की है कि मृतक के परिजनों को मुआवजा भुगतान करें, एवं घायल मजदूर का बेहतर इलाज करते हुए इन मजदूरों को भी सहायता राशि भुगतान करें. साथ ही कंपनी द्वारा विस्थापित लोगों के उपर जो मामला दर्ज किया है उसको जल्द से जल्द उठा लें.

पंच ग्राम विस्थापित ग्रामीणों ने कंपनी के लिए जमीन दिया है. हम सभी को रोजगार दिया जाए न कि मामला दर्ज करें. बैठक में मकर मूर्मू, विद्याधर मांझी, जय शंकर महतो, दयाल महतो, लक्ष्मीकांत महतो, भगत बेसरा आदि उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें – सुपौल में तलाकशुदा महिला को प्रेम जाल में फंसाकर आरोपी ने दो माह तक किया यौन शोषण, गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button