DeogharJharkhandLead News

गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर व्यापक तैयारी में जुटी भाजपा

प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने जिला कार्यसमिति सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं के संग बैठक कर बनायी रणनीति

Deoghar : देश के गृह मंत्री अमित शाह 4 फरवरी को देवघर आ रहे हैं. यहां वे बाबा बैद्यनाथ की पूजा व जसीडीह में खाद्य कारखाना का शिलान्यास एवं भाजपा कार्यकर्ताओं की जनसभा को संबोधित करेंगे. गृहमंत्री अमित शाह के आगमन को लेकर एक ओर जहां कार्यकर्ताओं में उत्साह है, वहीं दूसरी ओर देवघर जिला के जसीडीह में होनेवाले प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर भाजपा ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है. गृहमंत्री अमित शाह के कार्यक्रम की सफलता के निमित्त बुधवार को भाजपा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश और विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी, प्रदेश महामंत्री सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू, सारठ विधायक रणधीर सिंह ने जिला कार्यसमिति सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं के संग बैठक की. बुधवार को भाजपा जिला अध्यक्ष नारायण दास की अध्यक्षता में आयोजित बैठक महामाया होटल में रखी गयी. बैठक में प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने जनसभा में  देवघर जिला के अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति के मद्देनजर विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की. उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं से जनसभा में सक्रीय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया. बैठक को संबोधित करते हुए दीपक प्रकाश ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं का सौभाग्य है कि अमित शाह यहां के लोगों को रोजगार देने खाद्य कारखाना का शिलान्यास करने आ रहे हैं.

भाजपा कार्यकर्ताओं को उनका मार्गदर्शन मिलेगा. उन्होंने कहा कि संपर्क और संवाद के जरिए संगठन को मजबूत करने का कार्य करना है. कार्यकर्ता संगठन की मोर्चाबंदी को मजबूत रखें और अपनी सकारात्मक कार्य पद्धति से संगठन को आगे बढ़ाने का कार्य करें.

उन्होंने कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को लेकर कमर कस लेने और सभी मंडलों के विभिन्न पंचायतों से जनसभा में पहुंचने का आह्वान किया. इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश और विपक्ष दल के नेता बाबूलाल ने दीनदयाल उपाध्याय के फोटो पर माल्यार्पण कर नमन किया. भाजपा विपक्ष दल के नेता बाबूलाल मारंडी ने कहा कि 4 फरवरी को गृहमंत्री अमित शाह का बहुत ही अहम दौरा देवघर की धरती पर प्रस्तावित है. जिसमें देवघर जिला के प्रत्येक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति पूर्ण रूप से अनिवार्य है. उन्होंने कहा कि भाजपा ही राज्य का सर्वांगीण विकास कर सकती है. झारखंड के स्वर्णिम भविष्य निर्माण के लिए भाजपा कार्यकर्ता को मजबूती से आगे आने की आवश्यकता है. मौके पर प्रदेश के सह प्रवक्ता सरोज सिंह, मुनेश्वर साहु, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रीता चौरसिया, विशाखा सिंह, दिवाकर गुप्ता, जिला महामंत्री अधीर चंद्र भैया, जिला महामंत्री पंकज सिंह भदोरिया, जिला उपाध्यक्ष राकेश नरौने सुग्गा, रविन्द्र तिवारी, सचिन रवानी, सुनीता सिंह, जिला मीडिया प्रभारी सचिन सुल्तानिया, रूपा केसरी, जुनियर बाबूलाल, दिलीप सिंह, अमृत मिश्रा, विजया सिंह, अतुल सिंह, विनय चंद्रवंशी, राजेंद्र दास, संतोष मूर्मू, विश्वनाथ रवानी, मंडल अध्यक्ष गणेश राय, सुनील यादव, मनोहर चौधरी, मनोज झा, श्यामदेव चौधरी, सुधीर सिंह, निरंजन देव, मिथिलेश सिन्हा, विभूति झा, जयप्रकाश सिंह, संजय राय, गुलाब मंडल, रवि रमानी, महेंद्र भोक्ता, परमानंद ठाकुर, अनिरुद्ध झा, अशोक हजारी, रुशी लाल राणा, बालेश्वर दास, गौरी शंकर शर्मा, ममता गुप्ता, सुलोचना देवी, विपिन देव, मुकेश पाठक, प्रवीण राय, बबलू सिंह, धनंजय खवाडे, उचित राय, सुरेश पौदार, प्रदीप कुमार , धनंजय तिवारी, विश्वनाथ झा, धनंजय रमानी, सुनीता जयसवाल, पुष्पा देवी, जगरनाथ यादव, सुमन केसरी, मीना झा, कामदेव यादव, मनोज मंडल, पूजा झा, माया केसरी, अलका सोनी, मनोज कुमार, बासुदेव यादव, नरेश ठाकुर, अशोक गौड, अंकित श्रीवास्तव, संतोष बरनवाल, संजय हेम्ब्रम, नीशु देवी, आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें- कृषि और पशुधन विपणन विधेयक-2022 पर राज्यपाल संग मंत्री बादल ने की चर्चा, प्रावधानों की दी जानकारी

Related Articles

Back to top button