JamshedpurJharkhand

आरपीएफ की पिटाई से ग्रामीण की मौत का आरोप, बांसपानी स्टेशन पर तोड़फोड़ और पथराव

Chaibasa : चक्रधरपुर रेल खंड के चाईबासा लाइन में बांसपानी स्टेशन पर मंगलवार की रात लाइन आरपीएफ के हाथों को एक ग्रामीण की मौत का आरोप लगाते हुए स्थानीय लोगों ने जमकर उत्पात मचाया. ग्रामीणों ने स्टेशन पर जमकर तोड़फोड़ की. सूचना है कि उन्होंने कुछ आरपीएफ के जवानों को बंधक भी बना लिया. घटना मंगलवार की रात करीब 8:30 बजे की बताई जाती है.

बांसपानी झारखंड का सीमावर्ती इलाका है जो कि उड़ीसा में पड़ता है. यहां रेलवे का आयरन और शेडिंग पॉइंट है. सूचना है कि शाम को आरपीएफ के जवानों ने एक स्थानीय ग्रामीण को आयरन और की चोरी के मामले में पकड़ा. आरोप है कि आरपीएफ ने उसके सिर पर डंडा मारा, जिससे उसकी मौत हो गई. वहीं कुछ अन्य ग्रामीणों का कहना है कि जवानों उसे लेकर आरपीएफ के आउटपोस्ट पहुंचे, वहां उसकी पिटाई की गई। और उसकी मौत हो गई.

इस घटना से उग्र हुए ग्रामीणों ने रात में बांसपानी स्टेशन और आरपीएफ का आउटपोस्ट घेर लिया. लाठी-डंडों से लैस ग्रामीणों ने स्टेशन परिसर में जमकर तोड़फोड़ मचाई और पथराव किया. स्टेशन परिसर में तैनात रेल कर्मियों के साथ मारपीट भी की गई. डर के कर्मचारी ड्यूटी छोड़कर भाग गए. खबर है कि ग्रामीण आरपीएफ़ के कुछ जवानों को बंधक बनाकर अपने साथ ले गए हैं. इस मामले में आरपीएफ की तरफ से अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.

तोड़फोड़ की सूचना के बाद आरपीएफ के डिवीजनल कमांडेंट सह सीनियर कमांडेंट ओंकार सिंह मौके पर पहुंच गए हैं देर रात और सुबह तक ग्रामीणों से बातचीत करने की कोशिश की जा रही थी.

इसे भी पढ़ें  – दुर्गापूजा के मेले में घुसा जंगली हाथी, मची भगदड़; VIDEO देखें

Related Articles

Back to top button