Crime NewsHazaribaghJharkhandTOP SLIDER

दुर्गापूजा के मेले में घुसा जंगली हाथी, मची भगदड़; VIDEO देखें

Hazaribag: झारखंड के हजारीबाग जिले के दारू में दुर्गापूजा मेले में मंगलवार शाम जंगली हाथी घुस गये. इससे मेले में भगदड़ मच गयी जिसमें कई लोग घायल हो गये हैं.

बताया जा रहा है कि झुंड से बिछड़ा एक हाथी रात करीब साढ़े नौ बजे दारू बाजार में घुस आया. हाथी को देख लोग इधर-उधर भागने लगे. बाजार में स्थित पूजा पंडाल में भी लोगों की भीड़ जुटी हुई थी. लोगों को हाथी आने की खबर मिली तो वहां भगदड़ मच गयी.

मामले की जानकारी स्थानीय थाना व वन विभाग को दी गयी है. इस दौरान हाथी ने एक घर को क्षतिग्रस्त कर दिया है.

 

इसे भी पढ़ें – कोडरमा : 9 की संख्या में हाथियों का झुंड पहुंचा लोकाई, लोगों में दहशत

Related Articles

Back to top button