JamshedpurJharkhandJharkhand Panchayat

पंचायत चुनाव : घोड़ाबंधा व छोटा गोविंदपुर में वोटरों में बांटे जा रहे पैसे, पेट्रोल के कूपन और चिकेन-दारू से रिझाने का प्रयास, जिप प्रत्याशी अंकित आनंद ने चुनाव आयोग से की शिकायत

Jamshedpur : जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत जिला परिषद संख्या 05 में चुनावी सरगर्मी तेज हो गयी है. प्रत्याशी वोटरों को रिझाने के लिए नये-नये प्रलोभन और रिश्वत दे रहे हैं. इस बात की सूचना राज्य चुनाव आयोग और जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त को देते हुए जिला परिषद प्रत्याशी अंकित आनंद ने शिकायत की है. अंकित आनंद ने ट्विटर पर मामले को उठाते हुए राज्य चुनाव आयोग और डीसी से संज्ञान लेने की भी मांग की है.

पैसे, शराब और चिकेन का प्रलोभन दे रहे प्रत्याशीः अंकित
अंकित ने बताया कि घोड़ाबंधा और छोटा गोविंदपुर क्षेत्र में कई प्रत्याशी पैसों के सहारे वोट खरीदना चाहते हैं. कई प्रत्याशी और उनके समर्थक वोटरों को रिझाने के लिए शराब, चिकेन का प्रलोभन देकर पार्टियां आयोजित कर रहे हैं. बगैर अनुमति ऐसे आयोजनों पर रोक लगनी चाहिए. वहीं छोटा गोविंदपुर के कुछ प्रत्याशी पेट्रोल के कूपन के साथ ही बड़े होटलों के लंच कूपन बांटकर वोट हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं. अंकित आनंद ने कहा कि आदर्श चुनाव आचार संहिता 2022 की कंडिका 1.7 (v) में स्पष्ट है कि मतदाताओं को रिश्वत या पारितोषिक देना वर्जित है. इसके बावजूद सरेआम प्रत्याशियों द्वारा वोटरों के बीच पैसे बहाये जा रहे हैं.

कैरम बोर्ड तक बांट रहे प्रत्याशी
घोड़ाबंधा के एक प्रत्याशी ने कई मुहल्लों में युवकों के बीच कैरम बोर्ड का वितरण किया है, ताकि वोट खरीदा जा सके. जिला प्रशासन और चुनाव आयोग के सूचना तंत्र पर सवाल खड़े करते हुए अंकित आनंद ने कहा कि ऐसे सरेआम रिश्वतखोरी के बीच निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव मुमकिन नहीं है. इसी बीच में जनता से भी जागरूक होकर मतदान करने का आह्वाहन किया. कहा कि पैसा-शराब बांटने वाले नेताओं की पहचान करें और इनका राजनीतिक और सामाजिक बहिष्कार जरूरी है. काम नहीं करने वाले लोग ही धन-बल और रिश्वत के सहारे वोट हासिल करने की मंशा रखते हैं.

ये भी पढ़ें- टाटा मोटर्स में ठेकाकर्मी की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, नौकरी और 20 लाख मुआवजे की मांग

Related Articles

Back to top button