GiridihJharkhandLead News

तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आया बाइक सवार, ईलाज के दौरान हुई मौत

Giridih : गिरिडीह के मधुबन थाना क्षेत्र के लटकटो मोड़ के पास एक तेज़ रफ़्तार अज्ञात वाहन की चपेट आने से डुमरी से गिरीडीह की ओर जा रहा बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया. ग्रामीणों द्वारा घायल को डुमरी रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. उसकी  पहचान शैलेन्द्र कुमार मण्डल (35) पिता खगेन्द्र मण्डल जो निमियाघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत इसरी बाज़ार के पांजबी टोला निवास के रूप में हुई है.  इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

इसे भी पढ़ें – बरवाडीह में पिस्टल-कट्टा के साथ घटना को अंजाम देने से पहले आधा दर्जन अपराधी गिरफ्तार, सड़कों पर करते थे लूटपाट

Related Articles

Back to top button