
Godda: बोआरीजोर थाना क्षेत्र के घोरीचक -बोआरीजोर मुख्य पथ पर जतरा मोड़ के पास सोमवार को हुए एक सड़क हादसे में बाइकसवार पिता व दो मासूम बेटियों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि बाइक पर सवार पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना को लेकर बताया जा रहा है कि सिधो-कान्हो लालमटिया का स्कूल बस नंबर-जेएच-01पी 5642 घोरीचक से बोअरिजोर की ओर जा रहा था. इसी बीच जतरा मोड़ के पास गाड़ी का गयार पंचर होने के कारण ड्राइवर ने बस से अपना संतुलन खो दिया. इस दौरान बाइक से अपनी दो बेटी और पत्नी के संग जा रहे असनबनी,गोड्डा निवासी मोहम्मद जफर अंसारी बस की चपेट में आ गए जिसमें पिता व दोनों पुत्री की मौत घटनास्थल पर ही हो गई. वहीं मृतक की पत्नी को बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर किया गया है. इस संबंध में एसपी नाथू सिंह मीणा ने कहा है कि घटना को लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.
इसे भी पढ़ें: गिरिडीह के बेंगाबाद में तीन अपराधी हथियार समेत गिरफ्तार, भेजे गए जेल




