Read Next
17/08/2026
Bihar News: लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल
20/11/2025
नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, 26 मंत्रियों में तीन महिला और एक मुस्लिम चेहरा शामिल
20/11/2025
10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने का आज नया रिकार्ड बनाएंगे नीतीश कुमार, 20 मंत्री भी लेंगे शपथ
14/11/2025
बिहार चुनाव में एनडीए की बड़ी जीत, बिहार से दिल्ली तक जश्न
14/11/2025
Bihar Election Results 2025: मोकामा से अनंत सिंह की बड़ी जीत, 28 हजार वोटों से RJD प्रत्याशी को हराया
11/11/2025
बिहार विधानसभा चुनाव में दूसरे व अंतिम चरण और घाटशिला उपचुनाव के लिए मतदान शुरू
08/11/2025
सीतामढ़ी में चुनावी जनसभा में बोले पीएम मोदी, बिहार को कट्टा नहीं बल्कि कंप्यूटर चलाने वाले बच्चे चाहिए
06/11/2025
बिहार विधानसभा चुनाव में 64.46 प्रतिशत रिकॉर्ड वोटिंग, 11 नवम्बर को दूसरे चरण का मतदान
06/11/2025
बिहार विधानसभा चुनाव में पहले फेज की वोटिंग शुरू, 121 विधानसभा सीटों पर वोटिंग जारी
06/10/2025
बिहार में छह और 11 नवंबर को होंगे विधानसभा चुनाव, 14 को आएंगे नतीजे, 11 नवंबर को घाटशिला में उपचुनाव
Back to top button
Patna: बिहार मेंं सोमवार को कोरोना संक्रमण के 69 नये मामले सामने आये हैं. इन नये मामलों के आने के बाद प्रदेश में कोविड-19 से संक्रमित लोगों की संख्या अब बढ़कर 346 हो गयी है.
स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने सोमवार को बताया कि मु़ंंगेर जिले में 22, रोहतास में 16, भोजपुर में 07, पटना में 06, मधुबनी एवं औरंगाबाद में 05-05, लखीसराय में 03 तथा सारण, दरभंगा, नवादा, पूर्णिया एवं नालंदा में एक-एक कोरोना वायरस संक्रमण के मामले सामने आये हैं.
इसे भी पढ़ें- #CoronaUpdates: देश में रिकवरी रेट बढ़कर 22.17 फीसदी हुआ, 85 जिलों में 14 दिनों से कोई मामला नहीं
किस जिले में कितने नये केस
उन्होंने बताया कि मु़ंंगेर जिले में कारोना वायरस संक्रमण के जो 22 नये मामले सामने आये हैं, उनमें 10 पुरुष (07, 10, 16, 19, 19, 30, 35 40, 45, एवं 45 वर्ष) और 12 महिलाएं (07, 15, 16, 16, 17, 18, 22, 24, 35, 35, 36 एवं 40 वर्ष) शामिल हैं .
रोहतास जिले में कारोना वायरस संक्रमण के जो 16 नये मामले प्रकाश में आये हैं, उनमें 14 पुरुष (02, 02, 06, 15, 21, 37, 39, 40, 43, 52, 55, 60, 60 एवं 70 वर्ष) दो डेढ़-डेढ़ साल की बच्चियां शामिल हैं.
भोजपुर जिले में कारोना वायरस संक्रमण के जो 16 नये मामले आये हैं, उनमें 05 पुरुष (08, 16, 18, 20 एवं 65 वर्ष) और दो महिलाएं (27 एवं 31 वर्ष) शामिल हैं. संजय ने बताया कि पटना जिले में कारोना वायरस संक्रमण के जो 06 नये मामले प्रकाश में आये हैं, उनमें 05 पुरुष (02, 23, 25, 36 एवं 39 वर्ष) एक महिला (28) शामिल हैं.
मधुबनी जिले में कारोना वायरस संक्रमण के 05 नये मामले प्रकाश में आये हैं. उनमें 03 पुरुष (34, 30 एवं 32) दो महिलाएं (27 एवं 65) शामिल हैं. संजय ने बताया कि औरंगाबाद जिले में कारोना वायरस संक्रमण के 06 नये मामले आये हैं. उनमें 04 पुरुष (40, 28, 20 20) एक महिला (50) शामिल हैं.
उन्होंने बताया कि लखीसराय में दो पुरुष (38 एवं 24) एवं एक महिला (07), नवादा में एक महिला (40) , सारण में एक पुरुष (46), दरभंगा में एक पुरुष (36), पूर्णिया में एक पुरुष (27) और नालंदा में एक महिला (27) में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले आये हैं. संजय ने बताया कि इन सभी मामलों के संपर्क के बारे में पता लगाया जा रहा है.
इसे भी पढ़ें- #FightAgainstCorona : 6500 चिकित्सक, 11,000 पारा मेडिकल स्टाफ सहित 450 आयुष चिकित्सकों को किया गया है तैनात
बिहार के 38 में से 25 जिलों में कोरोना के केस
गौरतलब है कि पटना एम्स में कोरोना संक्रमित मुंगेर जिला निवासी एक मरीज की गत 21 मार्च को तथा वैशाली जिला निवासी एक मरीज की 17 अप्रैल को मौत हो गयी थी. बिहार के कुल 38 जिलों में से 25 जिलों में कोविड-19 के मामले अबतक सामने आये हैं.
बिहार मेंं कोरोना वायरस संक्रमण के मामले अबतक सबसे अधिक मुंगेर में 90, पटना में 39, नालंदा मेंं 35, रोहतास में 31, सीवान मेंं 30, बक्सर में 25, कैमूर में 14, गोपालगंज में 12, बेगुसराय एवं भोजपुर में 09-09, औरंगाबाद में 07, गया में 06, भागलपुर, पूर्वी चंपारण एवं मधुबनी मेंं 05-05, अरवल, नवादा, लखीसराय एवं सारण में 04-04, बांंका एवं वैशाली में दो-दो और मधेपुरा, जहानाबाद, पूर्णिया एवं दरभंगा में एक-एक के हैं.
ओमान से लौटे सिवान निवासी एक मरीज के संपर्क में बीते दिनों आने से अबतक 23 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है. वहीं कतर से लौटे मुंगेर निवासी एक मरीज की 21 मार्च को पटना एम्स में मौत हो गयी थी और उसके संपर्क में आये 11 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है. बिहार में अबतक 18179 कोरोना संदिग्ध सैंपल की जांच की जा चुकी है. कोरोना संक्रमित 57 मरीज ठीक भी हुए हैं.
इसे भी पढ़ें- #FightAgainstCorona: CCL गांधीनगर अस्पताल बनेगा कोविड-19 अस्पताल, डीसी और एसएसपी ने किया निरीक्षण