Corona_UpdatesNational

पश्चिम बंगाल के चार जिले रेड जोन, कंटेनमेंट जोन में कोलकाता के 287 इलाके 

Kolkata: पश्चिम बंगाल सरकार ने सोमवार को एक सूची जारी कर कहा कि कोरोना वायरस प्रकोप के मद्देनजर कोलकाता समेत चार जिलों को रेड जोन घोषित किया गया है.

वहीं शहर के 287 इलाकों की पहचान कंटेनमेंट जोन (निरुद्ध क्षेत्र) के तौर पर की गयी है. कोलकाता के अलावा हावड़ा, उत्तर 24 परगना और पूर्ब मेदिनिपुर को रेड जोन घोषित किया गया है.

इसे भी पढ़ें- #CoronaUpdates: देश में रिकवरी रेट बढ़कर 22.17 फीसदी हुआ, 85 जिलों में 14 दिनों से कोई मामला नहीं

कौन से जिले ग्रीन व ऑरेंज जोन में

राज्य सरकार की ओर से जारी सूची के मुताबिक 11 जिलों की पहचान ऑरेंज जोन जबकि आठ की ग्रीन जोन के तौर पर की गयी है. ऑरेंज जोन में रखे गये जिलों में दक्षिण 24 परगना, हुगली, पश्चिम मेदिनिपुर, पूर्ब वर्द्धमान , कलिमपोंग, नदिया, जलपाईगुड़ी, दार्जीलिंग, मुर्शिदाबाद और मालदा है.

वहीं ग्रीन जोन में रखे गये आठ जिलो में अलीपुरद्वार, कूच बिहार, उत्तर दिनाजपुर, दखिन दिनाजपुर, बीरभूम, बांकुरा, पुरुलिया और झारग्राम हैं. रेड जोन वे इलाके हैं जहां कोरोना वायरस के मामले सबसे ज्यादा है. इन इलाकों में लॉकडाउन पूरी तरह प्रभावी होगा.

ऑरेंज जोन में वे इलाके होते हैं, जहां कोरोना के काफी कम मामले सामने आये हैं और संक्रमितों की संख्या मे कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है. वहीं, ग्रीन जोन में उन इलाकों को शामिल किया गया है जहां कोरोना का कोई मामला सामने नहीं आया है.

इसे भी पढ़ें- #FightAgainstCorona: CCL गांधीनगर अस्पताल बनेगा कोविड-19 अस्पताल, डीसी और एसएसपी ने किया निरीक्षण

कंटेनमेंट जोन के तौर पर 287 इलाकों की पहचान 

कोलकाता में करीब 287 इलाकों की पहचान कंटेनमेंट जोन के तौर पर की गयी है जिनमें शहर के उत्तरी एवं मध्य क्षेत्र ज्यादा हैं. मुख्य सचिव राजीव सिन्हा ने बताया कि पूर्ब मेदिनिपुर जिले में आठ कंटेनमेंट जोन हैं. जिनमें से पांच ऐसे इलाके हैं जहां नौ अप्रैल के बाद से कोविड-19 का कोई भी नया मामला सामने नहीं आया है.

उन्होंने बताया कि उत्तर 24 परगना जिले के 57 निरुद्ध क्षेत्रों में से 13 इलाकों में कोविड-19 का एक भी मामला नहीं है. उन्होंने कहा कि कोलकाता के 287 निरुद्ध क्षेत्रों में से 18 क्षेत्रों में पिछले दो हफ्तों में एक भी मामला सामने नहीं आया है.

सिन्हा ने बताया कि अगर किसी इलाके से कम से कम 21 दिन तक कोई नया मामले सामने नहीं आता तो सरकार वहां राहत की घोषणा कर सकती है. पश्चिम बंगाल में सोमवार तक कोविड-19 से 20 लोगों की मौत हुई थी और कुल 633 लोग संक्रमित थे.

इसे भी पढ़ें- #BiharCoronaOutBreak: कोरोना के 69 नये केस, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 346

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button