
Patna : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज जनता के दरबार में बैठे थे. सीए उस समय असमंजस में पड़ गये जब एक महिला ने उनके विधायक पर अपने पति की हत्या का आरोप लगा दिया. सीएम ने जैसे ही यह मामला सुना तुरंत इसे डीजीपी के पास ट्रांसफर कर दिया. हालांकि जैसी ही महिला ने कहा कि उनके पति को JDU विधायक ने मार डाला, तो CM इस दौरान थोड़ी देर रहे.
बता दें कि वाल्मीकि नगर की कुमुद वर्मा ने कहा कि जेडीयू विधायक रिंकू सिंह ने मेरे पति दयानंद वर्मा की हत्या कर दी है. इस मामले में पुलिस अब तक रिंकू सिंह के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है. न्याय के लिए मैं दर-दर भटक रही हूं. अब आप ही न्याय कीजिए.
इसे भी पढ़ें – विधानसभा में 4684.93 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश, मंगलवार को होगी चर्चा
दयानंद वर्मा की हत्या 14 फरवरी 2021 को गोली मारकर की गयी थी. इस मामले में उनकी पत्नी कुमुद वर्मा ने रिंकू सिंह और उनके लोगों पर FIR कराई थी. लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हुई है.
जैसे ही महिला ने सीएम नीतीश से फरियाद की, सीएम ने DGP के पास यह मामला भेज दिया. अब डीजीपी इस पूरे मामले को देखेंगे.
इसे भी पढ़ें – मानसून सत्रः रोजगार पर चर्चा से पीछे हटी सरकार, विपक्ष का जोरदार हंगामा




