Bihar

बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लेने पटना पहुंची केंद्रीय टीम, प्रभावित जिलों का करेगी दो दिवसीय दौरा

Patna : बिहार के कई जिले अब भी बाढ़ की चपेट में हैं. बाढ़ से काफी तबाही मची हुई है. सूबे में बाढ़ से करोड़ों का नुकसान भी हुआ है. जिसका जायजा लेने के लिए सोमवार को केंद्रीय टीम पटना पहुंची. गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम बिहार पहुंची है. बिहार में बाढ़ से हुई तबाही का जायजा लेने पटना पहुंची केंद्रीय टीम दो दिनों तक बाढ़ प्रभावित जिलों का दौरा करेगी और नुकसान का जायजा लेगी.

केंद्रीय टीम पटना पहुंची जहां सचिवालय सभागार में मुख्य सचिव के साथ बिहार सरकार के सभी विभाग के अधिकारी मौजूद रहे. एक घंटे तक बैठक चली. बैठक में केंद्रीय टीम को बताया गया कि बिहार में कितना नुकसान हुआ है और क्या कुछ हालात है. केंद्रीय टीम दो दिवसीय दौरे पर पटना पहुंची है.

इसे भी पढ़ें – जय श्री राम की भेंट चढ़ गयी विधानसभा, हंगामे के कारण जनता की समस्याएं फिर हुईं गौण

जहां आज टीम दरभंगा के लिए रवाना हुई है और कल भागलपुर होते हुए बिहार के अन्य जिलों का जायजा लेगी फिर कल शाम 5:00 बजे बैठक होगी.

26 जिले बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं. बिहार सरकार ने केंद्र के समक्ष क्षति का ब्योरा भी रखा. बिहार को अब तक कुल 3763.85 करोड़ रुपये की क्षति हुई है.

सबसे अधिक जल संसाधन विभाग 1469.99 करोड़ रुपये, आपदा प्रबंधन विभाग 1168.69 करोड़ रुपये, कृषि विभाग 661.16 करोड़ रुपये, पथ निर्माण विभाग 203.14 करोड़ रुपये, ग्रामीण कार्य विभाग 234.70 करोड़ रुपये, ऊर्जा विभाग 14.37 करोड़ रुपये, PHED 7.66 करोड़ रुपये, पशुपालन 4 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है.

इसे भी पढ़ें – बिहार : जनता दरबार में पहुंची महिला ने सीएम नीतीश के विधायक पर लगाया पति की हत्या का आरोप, सीएम से मांगी न्याय

हालांकि जो आंकड़े हैं वह अब भी लगातार बढ़ रहे हैं क्योंकि अब भी कई जिलों में बाढ़ की स्थिति लगातार बरकरार है.

प्रत्यय अमृत ने बताया कि क्षति का आकलन लगातार अपडेट किया जा रहा है. केंद्रीय टीम आज और कल बिहार के जिलों का जायजा लेगी.

इसे भी पढ़ें – विधानसभा में 4684.93 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश, मंगलवार को होगी चर्चा

Related Articles

Back to top button