BiharCorona_Updates

बिहार: हजार के करीब पहुंची कोरोना मरीजों की संख्या, 65 नये मामले

Patna: बिहार में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 65 नये मामले सामने आये. इसके बाद प्रदेश में कोविड-19 से संक्रमित मामलों की संख्या बढ़कर 944 हो गयी. वहीं इस वायरस से अबतक प्रदेश में सात लोगों की जान जा चुकी है.

इसे भी पढ़ें- #GoodNews : रिम्स से कोरोना के 8 मरीज ठीक होकर घर लौटे

कहां से आये नये मामले

स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के सामने आए 65 मामलों में नवादा एवं पटना के नौ-नौ, भोजपुर के सात, भागलपुर के छह, बांका एवं सिवान के चार-चार, बक्सर, बेगूसराय, रोहतास, खगडिया, मुजफ्फरपुर एवं सुपौल के तीन-तीन, गोपालगंज के दो और मधुबनी, कैमूर, लखीसराय, पूर्वी चंपारण, मुंगेर एवं औरंगाबाद के एक-एक मामले शामिल हैं.

उन्होंने बताया कि इन सभी रोगियों के संपर्क में आये लोगों के बारे में पता लगाया जा रहा है. गौरतलब है कि बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण से अबतक कुल सात मरीजों (पटना में दो तथा मुंगेर, रोहतास, पूर्वी चंपारण, वैशाली एवं सीतामढ़ी जिले में एक-एक मरीज) की मौत हो चुकी है. बिहार के सभी 38 जिले अब कोविड-19 की चपेट में आ चुके हैं.

इसे भी पढ़ें- ||OPINION|| #Corona से डरें नहीं, संकट को अवसर में बदलने पर विचार करें

मुंगेर में सबसे अधिक केस

बिहार में कोरोना वायरस के सबसे अधिक 117 मामले मुंगेर में सामने आये हैं. इसके पटना में 89, रोहतास में 75, नालंदा में 63, बक्सर में 59, बेगूसराय में 43, सिवान में 38, कैमूर में 33, भागलपुर में 32, मधुबनी में 31, खगडिया में 30, भोजपुर में 28, पश्चिम चंपारण में 27, नवादा एवं गोपालगंज में 24-24, जहानाबाद में 21, दरभंगा में 18, औरंगाबाद में 16, मुजफ्फरपुर एवं पूर्वी चंपारण में 15-15, कटिहार एवं अरवल में 12-12, समस्तीपुर एवं बांका में 11-11, सहरसा, सारण एवं शेखपुरा में 10-10, मधेपुरा एवं किशनगंज में नौ-नौ, गया एवं सुपौल में आठ-आठ, सीतामढ़ी में सात, लखीसराय में छह, अररिया, वैशाली एवं पूर्णिया में चार-चार, शिवहर में तीन तथा जमुई में एक मामला प्रकाश में आया है. बिहार में अब तक 39,149 नमूनों की जांच की चुकी है और 386 मरीज ठीक हुए हैं. 

इसे भी पढ़ें- प्रवासी मजदूरों का किराया वहन कर रही सरकार, अधिक ट्रेन चलाने के लिए विपक्ष करे केंद्र से अपील :  हेमंत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button