
Patna : बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा और लोजपा की रार बढ़ती जा रही है. चिराग पासवान लगातार बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर जुबानी हमले कर रहे हैं. इसे लेकर बिहार भाजपा प्रभारी भूपेंद्र यादव ने शनिवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी इस बारे में स्पष्ट है कि लोजपा हमारे गठबंधन का हिस्सा नहीं है.
हम लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान को बताना चाहते हैं कि वे किसी भ्रम में नहीं रहें. कहा कि भाजपा-जदयू एक साथ बिहार विधानसभा का चुनाव लड़ रहे हैं. नीतीश कुमार मुख्यमंत्री होंगे.
इसे भी पढ़ें : बिहार चुनाव : जानिए वोटकटवा कहे जाने पर लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान ने क्या कहा
राजद पर उग्र वामपंथी दल माले के कब्जा हो चुका है
#WATCH: “Ultra-Leftist forces want to spread their wings in Bihar through RJD given its weak leadership under Tejashwi Yadav,” says BJP’s Bhupender Yadav#BiharElections2020 pic.twitter.com/RIc5aoccQg
— ANI (@ANI) October 17, 2020
इसी क्रम में भूपेंद्र यादव ने तेजस्वी यादव पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि राजद के रास्ते उग्र वामपंथ बिहार की राजनीति में सक्रिय होने की कोशिश कर रहा है. राजद इस उग्र वामपंथ को अपने कंधे पर लेकर घूम रही है. अब तो साफ होने लगा है, राजद पर उग्र वामपंथी दल माले के कब्जा हो चुका है. तेजस्वी की भूमिका मुखौटे की हो गयी है.
इसे भी पढ़ें : बिहार चुनावः सत्ता में आने पर पहली कैबिनेट मीटिंग में 10 लाख नौकरी पर लगेगी मुहर, महागठबंधन के मेनिफेस्टो में वादों की झड़ी
तेजस्वी यादव पर तंज, रोजगार तो वह देगा जो खुद रोजगार के काबिल हो
भूपेंद्र यादव ने महागठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री पद के दावेदार तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि लोग रोजगार देने का वादा कर रहे हैं लेकिन रोजगार तो वह देगा जो खुद रोजगार के काबिल हो. नेता को तो योग्य होना चाहिए. किसने मना किया था. इतनी सारी ओपर यूनिवर्सिटी खुलीं थीं. पहले खुद रोजगार के काबिल हो जाते।.फिर दूसरों को रोजगार देने की बात करते.
भाजपा ने ई-कमल न्यूज लेटर और प्रचार वीडियो जारी किया
गांव-गांव,
डगर-डगर,
नगर-नगर,
है, लहर-लहर!विकास की,
और ठाठ की,
लहलहाते खेत की,
छात्रों के अरमानों की,
बिजली, पानी, सड़क और
बुनियादी सुविधाओं के पूरा होने की!अब, है छलांग की बारी
‘आत्मनिर्भर बिहार’ बनाने की,
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सपने को पूरा करने की!#ModiLahar pic.twitter.com/Nv9MHXCOlC— BJP Bihar (@BJP4Bihar) October 17, 2020
भाजपा ने शनिवार को पटना में ई-कमल न्यूज लेटर और प्रचार वीडियो जारी किया. न्यूज लेटर में पार्टी के सभी बड़े चेहरों को शामिल किया गया है. प्रचार वीडियो में पार्टी नेता और अभिनेता दिनेश लाल यादव निरहुआ मोदी जी की लहर है…गाने पर प्रस्तुति देते नज़र आ रहे हैं.
बता दें कि प्रदेश प्रभारी भूपेंद्र यादव, सांसद मनोज तिवारी और संजय जायसवाल ने ई-कमल न्यूज लेटर लॉन्च किया. चुनाव को लेकर बिहार भाजपा ने खास गाना लहर-लहर जारी किया है. इसमें भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ ने एक्टिंग की है.
इसे भी पढ़ें : बिहार चुनावः बीजेपी की प्रदेश उपाध्यक्ष अब लोजपा के टिकट पर लड़ेंगी चुनाव, LJP की दूसरी लिस्ट में 53 कैंडिडेट के नाम




