
Patna : बिहार चुनाव में नीतीश कुमार के अगुवाई वाले राजग में सीट शेयरिंग पर सहमति नहीं बन पाने के बाद लोकजनशक्ति पार्टी ने 143 सीटों पर अलग चुनाव लड़ने का ऐलान किया है. हालांकि चिराग पासवान ने कहा कि वे जदयू के खिलाफ प्रत्याशी उतारेंगे, लेकिन भाजपा को समर्थन करेंगे. साथ ही जदयू के खिलाफ एलजेपी ने बिहार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम और चेहरे पर वोट मांगने का फैसला किया है. एलजेपी ने बिहार चुनाव में मोदी से कोई बैर नहीं, नीतीश तेरी खैर नहीं का नारा दिया है.
इसे भी पढें : अटल सरकार में मंत्री रहे दिलीप रे कोयला घोटाला मामले में दोषी करार, मामला झारखंड का
भारतीय जनता पार्टी ने लोकजनशक्ति पार्टी को कड़ा संदेश दिया
सूत्रों के अनुसार चुनाव में पीएम मोदी की तस्वीर का एलजेपी द्वारा इस्तेमाल करने पर भाजपा ने एतराज जाहिर किया है. जदयू की नाराजगी के डर से भारतीय जनता पार्टी ने लोकजनशक्ति पार्टी को कड़ा संदेश दिया है. भाजपा ने चिराग पासवान और लोजपा को साफ संदेश दिया है कि वह बिहार चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का नाम लेकर वोट नहीं मांग सकते हैं. भाजपा सूत्रों के अनुसार लोजपा से साफ तौर से कहा गया है कि वह बिहार चुनाव में किसी भी किस्म से भाजपा का नाम नहीं लेंगे. क्योंकि बिहार में दोनों पार्टियां अलग-अलग चुनाव मैदान में है.
इसे भी पढें : Giridih: विश्वनाथ नर्सिंग होम के डॉक्टर एसके डोकानिया और उनके बेटे के खिलाफ पुलिस ने जारी किया नोटिस
पीएम मोदी के नाम का इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं दी जा सकती
लोजपा से कहा गया है कि उनकी पार्टी के किसी बैनर, पोस्टर या भाषण में पीएम मोदी और भाजपा का नाम नहीं लिया जाना चाहिए. जब कोई पार्टी राजग से अलग हो गयी है तो उसे किसी भी रूप में पीएम मोदी के नाम का इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं दी जा सकती.
जान लें कि हाल ही में लोजपा प्रमुख चिराग पासवान ने कहा था कि वे प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को अपना नेता मानते हैं, इसलिए वह उनके नाम पर वोट मांगेंगे. इस घोषणा के बाद चिराग पासवान ने ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वह पीएम मोदी के साथ नजर रहे हैं.
लोजपा ने नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार चुनाव लड़ने से मना कर दिया है
चिराग पासवान के बयान के बाद जदयू ने भाजपा से स्थिति साफ करने को कहा था. इसके बाद भाजपा ने साफ कर दिया कि लोजपा के साथ बिहार में उनका किसी भी तरह का गठबंधन नहीं है. बता दें कि लोजपा ने नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार चुनाव लड़ने से मना कर दिया है. लोजपा अकेले बिहार विधानसभा चुनाव में उतररही है. हालांकि लोजपा केंद्र सरकार में भाजपा को सहयोग करती रहेगी, लेकिन बिहार में वह उसके खिलाफ चुनाव मैदान में उतरेगी. साथ ही लोजपा ने कहा है कि चुनाव बाद वह बिहार में भाजपा की सरकार बनाने में मदद करेगी.
इसे भी पढें :Corona Update: देश में एक दिन में संक्रमण के 61 हजार से अधिक नये मामले, 884 लोगों की मौत




