
Giridih: पड़ोसी द्वारा गर्भवती पत्नी और पिता के साथ मारपीट के आरोप में फंसे शहर के डॉक्टर पिता-पुत्र की परेशानी एक बार फिर बढ़ती दिख रही है. गिरिडीह नगर थाना पुलिस ने विश्वनाथ नर्सिंग होम के चिकित्सक डॉक्टर एसके डोकानिया और उनके बेटे नीरज डोकानिया को नोटिस जारी किया है.
इसे भी पढ़ेंः डीवीसी के मामले में केंद्र का हस्तक्षेप, कहीं बिजली संशोधन अधिनियम के लिए राज्य सरकार पर दबाव बनाना तो नहीं !
ये नोटिस सेक्शन 41 ए के तहत जारी कर चार दिनों के भीतर अपना पक्ष रखने का आदेश दिया है. जानकारी के अनुसार, अगर दोनों चिकित्सक पिता-पुत्र सही से अपनी बातों को नहीं रख पाये. तो नगर थाना पुलिस दोनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर सकती है.
बता दें कि शहर के डॉक्टर औऱ उनके बेटे के खिलाफ उनके पड़ोसी कुमार अभिषेक ने नगर थाना में आवेदन देकर गर्भवती पत्नी के साथ मारपीट कर गर्भपात कराने का केस दर्ज कराया है. कुमार अभिषेक ने थाना को दिए आवेदन में घर में घुस कर पिता दिनेश सिंह, अपने साथ और पत्नी के साथ मारपीट का आरोप लगा कर केस दर्ज कराया था.
इसे भी पढ़ेंः Giridih: चकाई के जंगलों से 5 किलो का IED बरामद, जमुई पुलिस और सीआरपीएफ की कार्रवाई




