Main SliderNational

ड्रग्स मामला : अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती की हिरासत की अवधि 20 अक्तूबर तक बढ़ी

Mumbai : बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती की न्यायिक हिरासत की अवधि 20 अक्तूबर तक के लिए बढ़ा दी गयी है. रिया चक्रवर्ती को एनसीबी ने ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया था. एनसीबी ने मामले में 17 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है इनमें रिया का भाई शोविक चक्रवर्ती भी शामिल है. रिया की ओर से मामले में जमानत याचिका दायर की गयी है, उस पर भी थोड़ी देर में हाईकोर्ट से फैसला आ सकता है.

इसे भी पढ़ें :कोहली ने मैच के दौरान गेंद पर लार लगाई, गलती स्वीकार की

एनसीबी ने जमानत का विरोध किया

इस मामले की जांच कर रही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने रिया चक्रवर्ती, शौविक चक्रवर्ती और अन्य 18 आरोपियों की जमानत का विरोध किया है. एनसीबी की ओर से कहा गया है कि इनकी जमानत याचिका को खारिज किया जाये. एनसीबी के अधिवक्ता ने कहा कि समाज को, खासकर युवाओं को कड़ा संदेश दिए जाने की जरूरत है कि वो नशीले पदार्थों के सेवन से बचें. अगर वो ऐसा करेंगे तो उनके साथ भी यही प्रक्रिया अपनाई जाएगी.

आठ सितंबर को हुई थी गिरफ्तार

बता दें कि आठ सितंबर को एनसीबी ने रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया था. रिया चक्रवर्ती सुशांत सिंह मामले की संदिग्ध मौत मामले में भी आरोपी है. सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले की जांच सीबीई कर रही है. रिया की गिरफ्तारी के बाद बॉलीवुड के ड्रग्स कनेक्शन की बात सामने आयी थी. इस मामले में एनसीबी ने दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर सहित कई अभिनेत्रियों से पूछताछ किया. मुंबई से लेकर गोवा तक छापे मारे गये और कई ड्रग्स पेडलर को भी हिरासत में लिया गया.

इसे भी पढ़ें :खिलाड़ियों की सीधी नियुक्ति का मामला: 14 अक्टूबर को 33 प्लेयर्स सरकार को करेंगे मेडल वापस

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button