BiharCorona_Updates

बिहार: Corona केस बढ़कर 10 हजार से पार, अब तक 73 लोगों की मौत

Patna: बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटे के दौरान पांच और लोगों की मौत हो गयी. इसके साथ ही इस रोग से अब तक मरने वालों की संख्या 73 पहुंच गयी है. साथ ही बुधवार को इससे संक्रमित मामले बढ़कर 10205 हो गये.

बिहार में अबतक 2,28,689 नमूनों की जांच की जा चुकी है और कोरोना वायरस संक्रमित 7811 मरीज ठीक हुए हैं.

इसे भी पढ़ें- Corona से मरे शख्स को दफनाने में नहीं मिली मदद, 48 घंटे तक परिवार ने शव को फ्रीजर में रखा

पटना 3 व मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी में एक-एक मौत

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक कोरोना वायरस संक्रमण से पिछले 24 घंटे के दौरान पटना में तीन और मुजफ्फरपुर व सीतामढ़ी में एक—एक व्यक्ति की मौत के साथ प्रदेश में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वाले मरीजों की संख्या बढकर 73 हो गयी.

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण से अबतक जिन 73 लोगों की मौत हो चुकी है. उनमें से पटना में नौ, दरभंगा एवं सारण में 5—5, बेगूसराय, नालंदा एवं रोहतास में 4—4, गया, जहानाबाद, खगड़िया, मुजफ्फरपुर, नवादा, समस्तीपुर, सीतामढी एवं वैशाली में 3—3, भोजपुर, पूर्वी चंपारण, मधुबनी और  सीवान में दो—दो तथा अररिया, अरवल, औरंगाबाद, भागलपुर, जमुई, कटिहार, मधेपुरा, मुंगेर, शिवहर एवं पश्चिम चंपारण जिले में एक—एक मरीज की मौत हुई है.

इसे भी पढ़ें- पुलिसिया जांच में दबाव बनाने की नियत से होटल संचालक ने इटखोरी थाना प्रभारी पर मारपीट व पैसे लेने का लगाया था आरोप

10 हजार के पार मरीजों की संख्या

बिहार में पिछले 24 घंटे के भीतर कोरोना वायरस संक्रमण के 460 नये मामले प्रकाश में आने के साथ प्रदेश में बुधवार को इस रोग से संक्रमण के मामले बढ़कर 10205 हो गये. बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के अब तक 10205 मामले सामने आए हैं. जिसमें से पटना के 758, भागलपुर के 508, मधुबनी के 472, बेगूसराय के 459, सीवान के 438, मुंगेर के 368, समस्तीपुर के 365, कटिहार के 348, रोहतास के 346, मुजफ्फरपुर के 314, नवादा के 313, दरभंगा के 311, खगड़िया के 305, पूर्णिया के 301, सुपौल के 265, गोपालगंज के 261, जहानाबाद के 252, नालंदा के 243, बांका के 238, भोजपुर के 233, औरंगाबाद के 232, बक्सर के 227, पूर्वी चंपारण के 220, गया के 215, सारण के 213, पश्चिम चंपारण के 211, मधेपुरा के 207, वैशाली के 188, कैमूर एवं सहरसा के 186—186, किशनगंज के 175, शेखपुरा के 154, सीतामढी के 144, लखीसराय एवं अररिया के 130—130, अरवल के 110, शिवहर के 92 तथा जमुई जिले के 85 मामले शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें- Corona Update : बुधवार को झारखंड में कुल 35 कोरोना पॉजिटिव मिले, कुल संख्या 3051

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button