ChatraCrime NewsJharkhand

पुलिसिया जांच में दबाव बनाने की नियत से होटल संचालक ने इटखोरी थाना प्रभारी पर मारपीट व पैसे लेने का लगाया था आरोप

Ranchi: चतरा जिले के इटखोरी थाना प्रभारी के ऊपर होटल संचालक और उसके भाई के साथ बेरहमी से मारपीट करने का आरोप लगा था. यह आरोप होटल साईं पैलेस के मालिक संतोष राम ने लगाया था. चतरा एसपी ऋषभ झा ने जब इस मामले की जांच करायी तो प्रथम दृष्टया से होटल संचालक के द्वारा थाना प्रभारी पर मारपीट के लगाये आरोप की पुष्टि नहीं हुई.

जांच में इस बात का खुलासा हुआ कि होटल संचालक संतोष राम और उसके भाई का पूर्व में अपराधिक इतिहास रहा है. संतोष राम के ऊपर एक जुलाई को इटखोरी थाना में एक और मामला दर्ज हुआ है. संभवत इस मामले के अनुसंधान में दबाव बनाने की नियत से इस तरह का आरोप लगाया गया हो.

चतरा पुलिस के द्वारा मामले की जांच जारी है. संतोष राम और उसके भाई दीपक राम का पूर्व में अपराधिक इतिहास रहा है दोनों के खिलाफ 7 कांडों में आरोप पत्र दर्ज किये गये हैं.

इसे भी पढ़ें- Corona से मरे शख्स को दफनाने में नहीं मिली मदद, 48 घंटे तक परिवार ने शव को फ्रीजर में रखा

होटल संचालक संतोष राम और उसके भाई के खिलाफ मामला दर्ज

होटल साईं पैलेस के संचालक संतोष राम के ऊपर एक जुलाई को इटखोरी थाना में मामला दर्ज किया गया है. यह मामला संतोष राम और उसके भाई दीपक राम के होटल साईं पैलेस स्थित विवाह स्थल पर लड़के वालों से शादी की बुकिंग लेने के बाद विवाह स्थल में प्रवेश नहीं करने देने और लाठी-डंडा व तलवार से मारपीट करने के आरोप में दर्ज किया गया है. इस मामले में इन दोनों के अलावा छह अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है.

इसे भी पढ़ें- बिहार: Corona केस बढ़कर 10 हजार से पार, अब तक 73 लोगों की मौत

थानेदार पर मारपीट व एक लाख रुपये लेने का लगाया था आरोप

चतरा जिले के इटखोरी थाना प्रभारी के ऊपर होटल संचालक और उसके भाई के साथ बेरहमी से मारपीट करने का आरोप लगा था. यह आरोप होटल साईं पैलेस के मालिक संतोष राम ने लगाया था. थाना प्रभारी सचिन कुमार दास पर होटल संचालक संतोष राम और उसके बीमार भाई को बेरहमी से पीटने और एक लाख रुपये लेकर थाना से छोड़ने का आरोप लगाया था. साथ ही यह भी कहा गया था कि थाना प्रभारी ने धमकी देते हुए कहा था कि अगर किसी को इस बारे में बताया तो जेल भेज देंगे. इस तरह का मामला समाने आने के बाद चतरा एसपी ने मामले की जांच करायी तो यह आरोप प्रथम दृष्टया से गलत पाया गया.

इसे भी पढ़ें- Corona Update : बुधवार को झारखंड में कुल 35 कोरोना पॉजिटिव मिले, कुल संख्या 3051

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button