
Patna : चैती छठ पूजा के तिसरे दिन व्रतियों ने गुरुवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया. इस दौरान भगवान भास्कर की पूजा अर्चना की गयी. इसके पहले बुधवार की शाम व्रतियों ने खरना पूजा और उसका प्रसाद ग्रहण करने के साथ निर्जला उपवास व्रत की शुरुआत कर दी थी. शाम को गंगा घाटों समेत अन्य जगहों पर छठ व्रतियों ने डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया. इसके बाद शुक्रवार सुबह उदयीमान सूर्य को अर्घ्य दिया जायेगा.
उदयीमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन हो जायेगा. चैती छठ को लेकर राजधानी पटना में सभी प्रशासनिक तैयारियां पूरी की गयी है. चैती छठ के लिए राजधानी पटना के घाट सजधज कर तैयार है. गंगा घाट और रास्ते की खास सजावट की गयी है.
इसे भी पढ़ें:BJP का सरकार पर आरोप, केंद्र की भरपूर मदद के बावजूद झारखंड सरकार की नाकामी से वेंटिलेटर पर हेल्थ डिपार्टमेंट




