Bihar

बिहार : बख्तियारपुर-पटना फोरलेन पर हादसा, बाइक सवार दो युवकों की मौत

Patna: बख्तियारपुर-पटना फोरलेन पर फतुहा आरओबी और सुपनचक के बीच पूजा ढाबा के नजदीक सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई. फोरलेन पर गश्ती कर रही फतुहा पुलिस की टीम जब मौके पर पहुंची, तो उन्हें दोनों युवक सड़क पर पड़े हुए मिले. बाइक का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त था. घायल युवकों में एक की मौत मौके पर ही हो गई थी, जबकि दूसरे युवक की सांसे चल रही थी. गंभीर रूप से घायल युवक को पुलिस ने फतुहा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां पहुंचते ही युवक ने दम तोड़ दिया.

इसे भी पढ़ें : तालिबान पर बदले महबूबा मुफ्ती के सुर, कहा- मुसलमानों से हमेशा की जाती है खुद को साबित करने की उम्मीद

इन युवकों के पास से मिले मोबाइल से एक युवक की पहचान 26 वर्षीय मनीष कुमार के रूप में हुई है, जो पटना सिटी के कैमाशिकोह निवासी विनय चौधरी का बेटा है. दूसरे घायल युवक की पहचान नहीं हुई है, जिसकी उम्र 25 साल के करीब है. मनीष के परिजन ने भी दूसरे युवक को पहचानने से इंकार किया है.

इसे भी पढ़ें : टैक्सपेयर्स को राहत, अब 31 दिसंबर 2021 होगी ITR भरने भरने की आखिरी तारीख

दुर्घटना में घायल दोनों युवक अपनी बाइक पर सवार होकर पटना की ओर जा रहे थे. दोनों युवक बाइक पर सवार होकर कहां से आ रहे थे, इसकी जानकारी इनके परिजन को भी नहीं है. दुर्घटना का कोई प्रत्यक्षदर्शी भी नहीं है. लेकिन मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों की माने तो क्षतिग्रस्त बाइक के आधार पर ऐसा प्रतीत होता है कि इनके बाइक की रफ्तार काफी अधिक रही होगी, जो अनियंत्रित होकर फोरलेन पर बने डिवाइडर से जा टकराई. फतुहा पुलिस ने अस्पताल में ही कागजी कार्रवाई पूरी कर दोनों मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है.

Related Articles

Back to top button