NEWS

Good News: कोरोना वैक्सीन की दोनों खुराक लेने के बाद मौत की आशंका में 97.5 फीसदी कमी

New Delhi: कोरोना वैक्सीन लेने वालों के लिये यह अच्छी खबर है.जिन लोगों ने वैक्सीन की दोनों डोज ले ली है उनमें 97.5 फीसदी मौत की आशंका कम हो हो गई है. एक खुराक लेने वाले भी पीछे नहीं हैं, इनमें मौत की आशंका 96.60 कम हुई है. आईसीएमआर के महानिदेशक डॉ. बलराम भार्गव ने यह जानकारी देते हुए बताया कि वैक्सीन ट्रैकर प्लेटफार्म के माध्यम से यह नतीजे सामने आए हैं.

इसे भी पढ़ेंःरांची सांसद, मेयर सहित 28 नामजद और एक हजार अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज

इधर, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने बताया कि आगामी दिनों में त्योहार आने वाले हैं. इसे लेकर लोगों को सतर्कता रखना बहुत जरूरी है. घर में रहते हुए अपने परिवार के साथ त्योहार मनाएं. किसी भी स्थिति में भीड़ से दूरी बनाना ही सभी के हित में है. इसके साथ ही विशेषज्ञों ने लोगों से जल्द से जल्द वैक्सीन की खुराक लेने की अपील की है. उपरोक्त आंकड़े का हवाला देते हुए कहा है कि वैक्सीन लेने के साथ 96 फीसदी मौत की आशंका कम हो जा रही है.

 

अब सप्ताह में 6.24 करोड़ को दी वैक्सीन

अब वैक्सीन लगाने के काम में  भी तेजी आई है. स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार मई माह में 31 दिनों में 6.1 करोड़ लोगों को वैक्सीन दी गई और सितंबर माह के पहले सप्ताह में ही 6.24 लोगों को वैक्सीन की खुराक दी गई. मई के बाद लगातार टीकाकरण में बढ़ोतरी के साथ ही टीके की उपलब्धता पर भी काम किया गया.

 

इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा सक्रिय मरीज

मंत्रालय के अनुसार देश के पांच राज्यों में सबसे ज्यादा कोरोना के सक्रिय मामले हैं. केरल में इस समय 2.40 लाख से अधिक सक्रिय मामले हैं. जबकि महाराष्ट्र में 51419, कर्नाटक 17085, तमिलनाडु में 16180 और आंध्र प्रदेश में 14510 सक्रिय मरीज हैं. अगर राष्ट्रीय स्तर पर बात करें तो 30 राज्यों में सक्रिय मामले 10 हजार से भी कम हैं. जबकि 50 हजार से अधिक सक्रिय मामले केवल दो राज्य केरल और महाराष्ट्र में हैं. झारखंड में यह संख्या डेढ़ सौ से नीचे है.

Related Articles

Back to top button