Read Next
17/08/2026
Bihar News: लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल
20/11/2025
नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, 26 मंत्रियों में तीन महिला और एक मुस्लिम चेहरा शामिल
20/11/2025
10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने का आज नया रिकार्ड बनाएंगे नीतीश कुमार, 20 मंत्री भी लेंगे शपथ
14/11/2025
बिहार चुनाव में एनडीए की बड़ी जीत, बिहार से दिल्ली तक जश्न
14/11/2025
Bihar Election Results 2025: मोकामा से अनंत सिंह की बड़ी जीत, 28 हजार वोटों से RJD प्रत्याशी को हराया
11/11/2025
बिहार विधानसभा चुनाव में दूसरे व अंतिम चरण और घाटशिला उपचुनाव के लिए मतदान शुरू
08/11/2025
सीतामढ़ी में चुनावी जनसभा में बोले पीएम मोदी, बिहार को कट्टा नहीं बल्कि कंप्यूटर चलाने वाले बच्चे चाहिए
06/11/2025
बिहार विधानसभा चुनाव में 64.46 प्रतिशत रिकॉर्ड वोटिंग, 11 नवम्बर को दूसरे चरण का मतदान
06/11/2025
बिहार विधानसभा चुनाव में पहले फेज की वोटिंग शुरू, 121 विधानसभा सीटों पर वोटिंग जारी
06/10/2025
बिहार में छह और 11 नवंबर को होंगे विधानसभा चुनाव, 14 को आएंगे नतीजे, 11 नवंबर को घाटशिला में उपचुनाव
Back to top button
Patna : बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने मंगलवार को कहा कि बिहार प्रदूषण नियंत्रण परिषद की ओर से उत्पादों की प्लास्टिक पैकेजिंग करने वाली 400 से अधिक कंपनियों को नोटिस दिया गया है.
उन्हें बिक्री स्थल से प्लास्टिक कचरा संग्रह करने का निर्देश दिया गया है. उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं करने वाली कंपनियों के खिलाफ सरकार सख्त कार्रवाई करेगी.
इसे भी पढ़ें- CCL अफसर आलोक कुमार ने Housing Colony के लिए आदिवासियों को धोखा दिया, अब आंसू रोके नहीं रुक रहे (देखें वीडियो)
क्या कहा उपमुख्यमंत्री ने
कचरा प्रबंधन नियम, 2016 पर आयोजित दो दिवसीय क्षमतावर्धन कार्यक्रम का मंगलवार को उद्घाटन करते हुए सुशील मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री की घोषणा के अनुरूप अगामी दो अक्टूबर से ‘‘प्लास्टिक मुक्त भारत’’ बनाने की दिशा में बिहार में भी एक बार इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक और शादी समारोह और अन्य मौकों पर उपयोग होने वाले थर्मोकोल से बने कप, प्लेट, चम्मच, थाली, ग्लास आदि सभी सामान को प्रतिबंधित करने के लिए मसौदा अधिसूचना जल्द जारी किया जायेगा.
उन्होंने कहा कि इस बाबत 600 लोगों ने अपने सुझाव दिये हैं जिनमें प्लास्टिक उत्पाद निर्माताओं एवं विक्रेताओं के 236 सुझाव हैं. सुशील ने कहा कि इस महीने पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा आहुत एक बैठक के बाद कोकाकोला कंपनी और पटना नगर निगम के बीच प्लास्टिक पैकेजिंग के प्रबंधन के लिए एक समझौता हुआ है.
उन्होंने कहा कि कोकाकोला कंपनी अपनी उपयोग की गई बोतलों को संग्रहकर शीघ्र ही पटना के गर्दनीबाग में उसके प्रबंधन के लिए प्लांट स्थापित करेगी. इसके साथ ही सुधा डेयरी को भी दूध के पाउच को संग्रह कर उसका प्रबंधन करने के लिए कहा गया है.
इसे भी पढ़ें- आर्थिक मंदी की चपेट में गिरिडीह का लौह उद्योग भी, 50 प्रतिशत तक घट गया उत्पादन
प्रदूषण से मुक्ति के लिए कचरा प्रबंधन एक चुनौती
सुशील ने कहा कि जलवायु परिवर्तन एवं ग्लोबल वार्मिंग के कुप्रभावों से मुकाबला और जल, वायु प्रदूषण से मुक्ति के लिए कचरा प्रबंधन एक चुनौती बना हुआ है.
उन्होंने कहा कि जनजागृति से ही इस चुनौती का सामना किया जा सकता है. एक बार इस्तेमाल प्लास्टिक पर प्रतिबंध पूरे देश में एकसाथ लागू करने के साथ इसके निर्माण को ही रोककर इस मुहिम को सफल किया जा सकता है. लोगों को अपनी आदत में बदलाव लाने की जरूरत है. जनसहभागिता एवं जागरुकता से ही इस आंदोलन को सफल बनाया जा सकेगा.