Read Next
21/12/2025
भारत के पुल : कठिनाइयों पर स्थापत्य की विजय
30/11/2025
रांची : किंग कोहली के विराट शतक और कुलदीप के 4 विकेटों से जीता भारत, 17 रनों से मिली जीत
26/11/2025
क्रिकेटर विराट कोहली पहुंचे रांची, 30 नवंबर को होने वाले वनडे मुकाबले में आएंगे नजर
23/11/2025
ED के 44 ठिकानों पर हुई रेड में मिले 14 करोड़ से अधिक नकद और कोयला घोटाला के बड़े सबूत
20/11/2025
नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, 26 मंत्रियों में तीन महिला और एक मुस्लिम चेहरा शामिल
18/11/2025
अल फलाह यूनिवर्सिटी के फाउंडर जावेद सिद्दीकी मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार, ईडी की रेड के बाद हुई गिरफ्तारी
18/11/2025
एक करोड़ का इनामी नक्सली कमांडर हिडमा और उसकी पत्नी हुई ढेर
17/11/2025
अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला में झारखंड पवेलियन में लाइव तसर सिल्क डेमो ने खींचा आगंतुकों का ध्यान
15/11/2025
बिहार चुनाव में एनडीए की रिकॉर्ड जीत पर बोले पीएम मोदी, बिहार ने गर्दा उड़ा दिया
13/11/2025
सुप्रीम कोर्ट का झारखंड सरकार को निर्देश, सारंडा वन क्षेत्र को वन्यजीव अभयारण्य के रूप में करें अधिसूचित
Back to top button
Bhopal : मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबूलाल गौर का बुधवार सुबह भोपाल के नर्मदा अस्पताल में निधन हो गया. वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे. उनकी उम्र 89 वर्ष थी.
बाबूलाल गौर की मंगलवार को तबीयत ज्यादा बिगड़ गयी थी. उनका ब्लड प्रेशर कम हो गया था. साथ ही पल्स रेट भी गिर गया था. वहीं बाबूलाल गौर की किडनी पूरी तरह काम नहीं कर रही थी. वे पिछले 14 दिनों से नर्मदा अस्पताल में वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे.
इसे भी पढ़ें- चिदंबरम पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार, एक बार फिर घर पहुंची CBI
क्या कहना है डॉक्टर का
‘नर्मदा अस्पताल’ के निदेशक डॉक्टर राजेश शर्मा ने को बताया कि दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया. वह वृद्धावस्था संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे और कुछ समय से अस्पताल में भर्ती थे. बाबूलाल गौर के फेफड़ों में इन्फेक्शन हुआ था.
कई नेता मिलने पहुंचे थे
बाबूलाल के अस्पताल में भर्ती होने के बाद से कई पार्टी नेता उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे थे. मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट कर उनके बेहतर स्वास्थ्य की कामना की थी. उनके अलावा प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ बीजेपी नेता शिवराज सिंह चौहान ने भी ट्वीट करके बाबूलाल गौर के जल्दी ठीक होने की कामना की थी.
इसे भी पढ़ें- CCL अफसर आलोक कुमार ने Housing Colony के लिए आदिवासियों को धोखा दिया, अब आंसू रोके नहीं रुक रहे (देखें वीडियो)
भाजपा के वरिष्ठ नेता गौर 2004-2005 में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे और अपनी परंपरागत गोविंदपुरा विधानसभा सीट से 10 बार चुनाव जीत थे. गौर का जन्म दो जून 1930 को उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में हुआ था.