
Ranchi: मुंबई से आये 30 मजदूरों से कोरोना संदिग्ध बता मारपीट करने के मामले तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार हुए युवकों में राजनाथ, कमल और सुमित शामिल हैं. तीनों रातू रोड इंद्रपुरी के रहनेवाले हैं. बता दें कि मुंबई से मिनी ट्रक पर आ रहे 30 प्रवासी मजदूरों को कोरोना संदिग्ध बता कर बीते 14 मई की रात रातू रोड स्थित गैलेक्सिया मॉल के पास दो बाइक पर सवार चार युवकों ने रोका और उनके साथ मारपीट की थी.
इसे भी पढ़ें – #Economicpackage : कोयला खनन में सरकार का एकाधिकार खत्म, होगी निजी माइनिंग भी, और जानिये वित्त मंत्री ने क्या-क्या कहा
मारपीट के बाद फरार हो गये थे सभी युवक
प्रवासी मजदूरों को कोरोना संदिग्ध बता कर मारपीट करने के बाद सभी युवक मौके से फरार हो गये थे. इस मारपीट में कुछ मजदूर घायल हो गये. सूचना मिलते ही सुखदेवनगर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए लिए सदर अस्पताल भेजा. उसके बाद अन्य मजदूरों को वाहन सहित सुखदेवनगर थाना लाया गया. सभी चतरा जिला के निवासी थे. वे लोग इटखोरी सहित अन्य गांव के रहनेवाले थे.
इसे भी पढ़ें – मजदूर हैं…. शायद इसलिए मजबूर हैं…
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 3 लोगों को किया गिरफ्तार
मामले में पीड़ित मजदूर प्रकाश कुमार गुप्ता के बयाद पर सुखदेव नगर थाना में अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था. घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है.
इसे भी पढ़ें – …तो केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट से ये कहा- प्रवासी मजदूरों के लिए सारे इंतेजाम कर दिये हैं, फिर भी वे सड़कों पर जान गंवा रहे हैं



