Lead NewsNational

JUST DIAL से जाननी चाही ‘स्पा सेंटर की ‘अंदर की बात’, 150 लड़कियों की ‘रेट-लिस्ट’ भेजी

Delhi महिला आयोग की चेयरमैन ने जांच के लिए दिल्ली पुलिस को भेजा नोटिस

New Delhi : आज के दौर में मसाज पार्लर और स्पा सेंटर के नाम पर जिस्मफरोशी का धंधा धड़ले से चल रहा है. अभी हाल में इसका नमूना खुद दिल्ली राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल (Swati Maliwal Chairman Delhi Commission for Women) को देखने को मिली.

स्वाति मालीवाल के साथ जो वाकया पेश आया है वो सिर्फ मजाक, सोशल मीडिया की किसी भद्दी हरकत का घटिया नमूना भर ही नहीं है, अपितु गंभीरता से सोचने का विषय है
खुद के साथ घटे वाकए की खबर डीसीडब्लूी चेयरपर्सन स्वाीति मालीवाल ने ‘ट्वीट’ के जरिये दी है.

इसे भी पढ़ें : सीसीएल कर्मी के अकाउंट से 65 लाख की निकासी करनेवाला साइबर क्रिमिनल गिरफ्तार

क्या है पूरा मामला

स्वाति मालीवाल (Swati Maliwal) ने कहा है, ‘हमने जस्ट डायल पर कॉल कर शहर में चल रहे ‘स्पा मसाज’ के लिए एक फर्जी कोशिश (Test) करके जानकारी जुटानी चाही थी, ताकि पर्दे के पीछे छिपे सच को सामने लाया जा सके. मैंने इसके लिए जस्ट डायल जैसे भारत में बहु-प्रचलित सोशल और ऑनलाइन मीडिया प्लेटफार्म के जरिए यह पड़ताल की. मैंने जैसे ही ‘स्पा सेंटर्स’ के बारे में मालूमात करने चाहे. वैसे ही कुछ देर बाद ही मेरे फोन पर 50 ऐसे मेसेज आ गए जिसमें कि 150 से ज़्यादा लड़कियों के ‘रेट’ बता डाले गए.’

इसे भी पढ़ें : हाईस्कूल शिक्षक नियुक्ति के सफल उम्मीदवार धरनास्थल पर ही दिवाली के बाद अब छठ भी मनायेंगे

इनको भेजा महिला आयोग ने समन

हैरान कर देने वाले घटनाक्रम का जिक्र करते हुए स्वाति मालीवाल ने आगे कहा, ‘जो कुछ और जैसी भी जानकारी सामने आई वो न केवल हैरान करने वाली है, अपितु उसकी जड़ों तक पहुंचने की भी बहुत जरूरत है. लिहाजा अब मैं ‘जस्ट डायल’ और ‘दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच’ को समन जारी कर रही हूं, ताकि पता लगा सकूं कि आखिर जस्ट डायल जैसी बड़ी कंपनी का इस तरह के काले-कारोबार को बढ़ावा देने में किस हद की भूमिका है?’

इसे भी पढ़ें : 11 नवंबर से टोरी के रास्ते दिल्ली जाएगी राजधानी एक्सप्रेस

पुलिस की जांच रिपोर्ट का इंतजार है

उन्होंने आगे कहा, ‘जांच तो जाहिरा तौर पर दिल्ली पुलिस (Delhi Police Crime Branch) को ही करनी है. इसलिए जांच एजेंसी को भी नोटिस किया जाना जरूरी था, जबकि जस्ट डायल तो सीधे-सीधे पार्टी है ही. जो इस काम में कथित तौर पर ही सही मगर कहीं न कहीं किसी न किसी तरह से इनवॉल्व नजर आती है. मगर मैं अभी किसी की भूमिका पर कोई सवाल सीधे न करके पहले जांच एजेंसी (दिल्ली पुलिस) की जांच रिपोर्ट का इंतजार करूंगी. उसके बाद जो भी हमारे स्तर से (दिल्ली राज्य महिला आयोग) होगा, वो हरसंभव कदम मैं तत्काल उठाऊंगी.’

दिल्ली राज्य महिला आयोग अध्यक्षा (चेयरमैन) के मुताबिक, ‘यह विषय बेहद गंभीर है. इस पर तत्काल कार्रवाई किया जाना जरूरी है. इसकी नजरंदाजी नाकाबिले बर्दाश्त होगी. ऐसे धंधे को बढ़ावा देने वाले लोगों और प्लेटफार्म्स को नजरंदाज करने का मतलब होगा, इन सबको बढ़ावा देना, जोकि कतई संभव नही हैं. बस मैं पुलिस की रिपोर्ट और पुलिस के रिस्पांस तक का इंतजार कर रही हूं.’

इसे भी पढ़ें : छठ महापर्व : रांची में 4 साल करने के बाद इस बार जमशेदपुर में छठ कर रही है माया किन्नर

 

इसलिए पड़ताल जरूरी समझी थी

यहां उल्लेखनीय है कि बीते लंबे समय से देश की राजधानी में चल रहे तमाम स्पा सेंटरों पर राज्य महिला आयोग चेयरमैन स्वाति मालीवाल की नजरें टेढ़ी हैं. उनका मानना है कि तमाम स्पा-सेंटर्स अवैध रूप से संचालित हो रहे हैं. इन अवैध रूप से संचालित होने वाले स्पा सेंटरों में जाहिर सी बात है कि काला कारोबार ही किया जाता है.

अतीत में स्वाति मालीवाल ने कई स्पा सेंटर्स में खुद की टीमों के साथ वक्त-बे-वक्त छापा भी मारा, तो उनमें अवैध गतिविधियों का संचालन होते मिला. उन छापों की चर्चा जब तक रही तब तक कुछ समय के लिए स्पा सेंटर्स में अवैध गतिविधियों को परवान चढ़ाने वाले शांत हो गए. उसके बाद वे अपने पुराने ढर्रे पर फिर आ जाते हैं. हद तो इस बात की है कि इन काले कारनामों के अड्डों के बारे में पूछने पर जस्ट डायल ने खुद ही आनन-फानन में किसी राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा को ही 150 से ज्यादा लड़कियों से संबंधित लिस्ट उन्हें भेज दी.

इसे भी पढ़ें : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने की मतदाता पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा, आवेदनों का निबटारा जल्द करने का निर्देश

Related Articles

Back to top button