JharkhandLead NewsRanchi

सीसीएल कर्मी के अकाउंट से 65 लाख की निकासी करनेवाला साइबर क्रिमिनल गिरफ्तार

Ranchi : सीसीएल कर्मी के खाते से 65 लाख रुपये की रकम उड़ाने के मामले में सीआईडी को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने मुख्य आरोपी रवि कुशवाह को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस पैसे की रिकवरी के लिए उससे पूछताछ कर रही है.

सीसीएल कर्मी ओमप्रकाश वर्मा से लैप्स पॉलिसी को रिनुअल करवाने के नाम पर साइबर अपराधियों के द्वारा ओम प्रकाश वर्मा के खाते से करीब 65 लाख की निकासी की गई थी.

इसे भी पढ़ें:बॉलीवुड एक्ट्रेस पूनम पांडे अस्पताल में भर्ती हुईं, पति हुआ गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला

ओम प्रकाश वर्मा ने इसकी सूचना साइबर क्राइम थाना को दिया. जिसके बाद अनुसंधान के क्रम में यह बात सामने आया कि उत्तर प्रदेश के लखनऊ का रहने वाला रवि कुमार कुशवाहा ने पूरे घटना को अंजाम दिया है. रवि ने दो खातों में सभी पैसे को ट्रांसफर किया.

रवि कुमार कुशवाहा आईटी का छात्र है और लखनऊ में ही रहकर अपनी पढ़ाई करता है. साइबर अपराधियों ने रवि से संपर्क किया और इस काम के एवज में रवि को 10 परसेंट कमीशन देने को कहा.

इसे भी पढ़ें:BIG NEWS : छठ पर्व की शुरुआत में दर्दनाक हादसा, नदी में डूबने से 4 बच्चों की मौत, मातम में डूबा गांव

तकरीबन 65 लाख ओमप्रकाश के खाते से निकालने के बाद रवि को कमीशन के रूप में 2.5 लाख रुपए दिए गए जो कि रवि के द्वारा खर्च भी किया गया.

फिलहाल गिरफ्तार रवि कुशवाहा के पास से एक लैपटॉप और एक स्मार्टफोन बरामद किया गया है. वहीं निकाली गई राशि की रिकवरी के लिए रवि से पुलिस पूछताछ कर रही है.

इसे भी पढ़ें:IPL 2022 की तैयारी शुरू, विराट की टीम RCB ने इस शख्स को बनाया अपना मुख्य कोच

Related Articles

Back to top button