JharkhandLead NewsRanchi

11 नवंबर से टोरी के रास्ते दिल्ली जाएगी राजधानी एक्सप्रेस

Ranchi: 12453,12454 रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस को अब लोहरदगा टोरी के रास्ते चलाने का निर्णय लिया गया है. 11 नवंबर से यह ट्रेन अपने नए रूट से दिल्ली के लिए जाएगी. गुरुवार को यह रांची से दिल्ली के लिए खुलेगी. वहीं बुधवार को दिल्ली से रांची के लिए ट्रेन रवाना होगी. नए रूट पर राजधानी एक्सप्रेस का कामर्शियल स्टॉपेज कानपुर, प्रयागराज, पंडित दिन दयाल उपाध्याय, गढ़वा रोड और डाल्टनगंज होगा.

बताते चलें कि रेलवे ने काफी समय पहले ही इस रूट से राजधानी को चलाने की हरी झंडी दे दी थी. लेकिन मंत्रालय से निर्देश का इंतजार किया जा रहा था. वहीं ट्रेन के संचालन को लेकर सांसद संजय सेठ, डीआरयूसीसी के मेंबर्स लगातार दबाव बना रहे थे.

इसे भी पढ़ें:BIG NEWS : छठ पर्व की शुरुआत में दर्दनाक हादसा, नदी में डूबने से 4 बच्चों की मौत, मातम में डूबा गांव

तीन से चार घंटे का बचेगा समय

रांची-लोहरदगा टोरी लाइन से रांची से दिल्ली की दूरी 110 किलोमीटर कम हो जाएगी. इससे दिल्ली जाने में 3 घंटे से ज्यादा की समय की बचत होगी. इससे पहले रांची से दिल्ली जाने वाली राजधानी ट्रेन को टोरी पहुंचने के लिए मुरी-बरकाकाना होते हुए जाना पड़ता था. अब ट्रेन सीधे रांची से लोहरदगा होते हुए टोरी पहुंच जाएगी.

अभी टोरी जाने में ट्रेन को लगभग 4 घंटे का समय लगता है, लेकिन जब यह ट्रेन लोहरदगा होकर जाएगी तो 2 घंटे में टोरी पहुंच जाएगी.

टोरी के रास्ते चलेगी रांची-चोपन स्पेशल एक्सप्रेस

रेलवे ने टोरी के रास्ते रांची चोपन एक्सप्रेस के चलाने का भी निर्णय लिया है. यह ट्रेन रांची से सुबह 08.20 में खुलेगी, जिसका टोरी आगमन 12.03 बजे, प्रस्थान 12.05 बजे और चोपन 17.25 में पहुंचेगी. वहीं चोपन से यह ट्रेन सुबह 09.00 बजे खुलने के बाद टोरी आगमन 13.37 बजे प्रस्थान 13.39 बजे के साथ ही रांची 16 बजे पहुंचेगी.

रांची से चलने वाली ट्रेन मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को चलेगी. जबकि चोपन से खुलने वाली ट्रेन मंगलवार, गुरुवार, शनिवार और सोमवार को चलेगी. वहीं इस ट्रेन का स्टॉपेज पिस्का, लोहरदगा, लातेहार, बरवाडीह, डाल्टनगंज, गढ़वा रोड, गढ़वा, रमना, नगर उंटारी, दुद्धिनगर, रेणुकोट पर होगा. 10 नवंबर को 12.30 बजे इस ट्रेन को गढ़वा रोड में एमपी वीडी राम झंडी दिखाएंगे.

इसे भी पढ़ें:बॉलीवुड एक्ट्रेस पूनम पांडे अस्पताल में भर्ती हुईं, पति हुआ गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला

Related Articles

Back to top button