JharkhandLead NewsRanchi

हाईस्कूल शिक्षक नियुक्ति के सफल उम्मीदवार धरनास्थल पर ही दिवाली के बाद अब छठ भी मनायेंगे

Ranchi : 11 गैर अनुसूचित जिलों के हाई स्कूल शिक्षक नियुक्ति परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवार 25 फीसदी सीटों में सीधी नियुक्ति को लेकर बीते 22 दिनों से प्रोजेक्ट भवन में धरना दे रहे हैं. इन 22 दिनों में उम्मीदवारों ने ठंड के बीच दीपावली भी मनायी. अब धरना स्थल पर ही छठ महापर्व भी मनायेंगे.

जब परिवार के साथ होना था तब हक की मांग के लिए अभ्यर्थी अपने-अपने घरों को छोड़कर प्रोजेक्ट भवन के सामने धरने पर बैठे हुए हैं. एक तरफ सफल अभ्यर्थी अपने परीक्षा फल के प्रकाशन एवं नियुक्ति की मांग को लेकर विगत 22 दिन से धरने पर हैं वहीं दूसरी ओर सरकार चुप्पी साधे हुए है. ऐसे में देखना होगा कि जो सरकार फास्ट ट्रैक पर नियुक्ति देने की बात कर रही है वह कब तक करती है.

इसे भी पढ़ें:पद्म विभूषण पुरस्कार मिलने से पहले PV SINDHU ने किया खूबसूरत डांस, देखें Video

अभ्यर्थियों के साथ कब तक न्याय करती है. धरना पर बैठे उम्मीदवारों का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट एवं हाई कोर्ट ने भी कह दिया है कि 11 गैर अनुसूचित जिलों में कोई रोक-टोक नहीं है. ऐसे में इन सफल अभ्यार्थियों का परीक्षा फल रोककर रखना भविष्य से खेलना है.

उम्मीदवारों के अनुसार अभ्यर्थी धरना पर लगातार तब तक बैठे रहेंगे जब तक कि सरकार इनके न्याय उचित मांग को मान नहीं लेती है.

सफल अभ्यर्थियों ने सरकार से गुहार लगाई है कि पिछले 22 दिनों से इस तरह से हम प्रताड़ित हो रहे हैं. हमें प्रताड़ित करना बंद करें और हमारी उचित मांग को मानते हुए, झारखंड कर्मचारी चयन आयोग परीक्षाफल प्रकाशित करने का निर्देश दें.

इसे भी पढ़ें:11 नवंबर से टोरी के रास्ते दिल्ली जाएगी राजधानी एक्सप्रेस

Related Articles

Back to top button