TOP SLIDERWorld

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में बाइडेन की जीत तय

बाइडेन 264 इलेक्ट्रॉलर वोट हासिल कर व्हाइट हाउस की दहलीज पर

Ranchi: अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में जो बाइडेन 264 इलेक्ट्रॉलर कॉलेज वोट हासिल कर अमेरिकी राष्ट्रपति  बनना तय है. जबकि उनके प्रतिद्वंदि डोनाल्ड ट्रंप को 213 ही वोट मिले हैं. इधर चुनाव नतीजों को लेकर डोनाल्ड ट्रंप और उनके प्रतिद्वंदी जो बाइडेन के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है. दोनों ही उम्मीदवार चुनाव में अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं. शनिवार को डेमोक्रेटिक पार्टी से उम्मीदवार जो बाइडेन ने दावा किया कि हम 300 से अधिक इलेक्टोरल कॉलेज वोट हासिल करने की राह पर हैं.

इसे भी पढ़ें:दिल्ली से रेस्क्यू कराकर लायी गयी बच्चियां हेमंत सोरेन से मिलीं, बड़ा भाई माना

ट्रंप बोले, मैं भी कर सकता हूं दावा

बाइडेन के इस बयान पर पलटवार करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि जो बाइडेन को राष्ट्रपति पद पर गलत तरीके से दावा नहीं करना चाहिए. मैं भी दावा कर सकता हूं. कानूनी कार्यवाही अभी शुरू हो रही हैं. परिणाम के लिहाज से अहम राज्यों में मतगणना जारी रहने के बीच ट्रंप सार्वजनिक तौर पर तो नहीं दिखे हैं, लेकिन वह ट्विटर पर सक्रिय हैं.

इसे भी पढ़ें:संजय राउत ने फारूक अब्दुल्ला की खिंचाई की, कहा, पाकिस्तान जाकर लागू करायें Article 370

पांच में से चार राज्यों में आगे चल रहे हैं बाइडेन

77 वर्षीय बाइडेन परिणाम के लिहाज से अहम पांच में से चार राज्यों में आगे चल रहे हैं. ट्रंप एरिजोना में बाइडेन से 38,455 मतों से पीछे चल रहे हैं. इसी तरह ट्रंप जॉर्जिया में 4224 , नवाडा में 22,657 और पेनसिल्वेनिया में 19500 वोटों से पीछे चल रहे हैं, लेकिन वह नॉर्थ कैरोलिना में 76,587 मतों से आगे हैं. अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल करने के लिए किसी भी उम्मीदवार को 538 इलेक्ट्रॉलर कॉलेज वोट में से कम से कम 270 की जरूरत होती है.

इसे भी पढ़ें:दुमका बाजार में सरेआम गोली मारकर महिला की हत्या, मचा हडकंप

ट्रंप ने लगाया फर्जी मतदान का आरोप

ट्रंप ने चुनावों की प्रमाणिता को चुनौती दी है और बड़े पैमाने पर फर्जी मतदान और चुनावी कदाचार का आरोप लगाया है. एक अन्य ट्वीट में राष्ट्रपति ने कहा कि इन सभी राज्यों में चुनावी रात को मैं काफी आगे था लेकिन यह दिन गुजरने के साथ चमत्कारी रूप से गायब हो. हमारी कानूनी प्रक्रिया के आगे बढ़ने से यह बढ़त वापस आ जाएगी. इससे पहले दिन में उन्होंने कहा था कि कट्टरपंथी वाम डेमोक्रेट्स द्वारा रिपब्लिकन सीनेट पर हमला करने के साथ ही राष्ट्रपति का पद और अहम हो गया है.

इसे भी पढ़ें:सीमा पर फायरिंग :  पाकिस्तानी सैनिकों ने एलओसी, आईबी पर गांवों और अग्रिम चौकियों पर गोलियां चलायीं

 

Related Articles

Back to top button