Crime NewsDumkaJharkhandLead News

दुमका बाजार में सरेआम गोली मारकर महिला की हत्या, मचा हडकंप

जांच में जुटी दुमका पुलिस, लुईस मरांडी पहुंची

Dumka. दुमका शहर के मेन रोड बाजार में शनिवार को कांग्रेस की महिला कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. महिला का नाम पुष्पा हिम्मत सिंह बताया जा रहा है. वह मेन रोड में रेखा स्टेशनरी के सामने एक दुकान चलाती थीं.  गोली मारने के बाद आरोपी आराम से फरार हो गया. वहीं बाजार में महिला की सरेआम गोली मारकर हत्या किये जाने से स्थानीय दुकानदार भयभीत हैं.

गोली लगने के बाद महिला की मदद के लिए पहुंचे लोग.

गोली लगने के बाद महिला को गंभीर अवस्था में स्थानीय लोगों ने सदर अस्पताल पहुंचाया गया. वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. फिलहाल नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गयी है. मामले की जांच शुरू कर दी गयी है.

घटना की जानकारी मिलने पर पूर्व मंत्री लुइस मरांडी भी वहां पहुंची और मामले की जानकारी ली.

इसे भी पढ़ें:केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान कोरोना वायरस की चपेट में

पुलिस से पहले ही की गयी थी शिकायत

झारखंड में लगातार सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल बना हुआ है. बीते दिनों से किसी न किसी प्रकार की घटने को अंजाम दिया हो जा रहा है. दुमका में कांग्रेस महिला कार्यकर्ता को दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गयी. यह घटना नगर थाना क्षेत्र के मेन रोड बाजार में रेखा स्टेशनरी के सामने हुई.

जहां आरोपियों द्वारा कांग्रेस की महिला कार्यकर्ता पुष्पा हिम्मत सिंह को सरेआम गोली मारी गयी. जिससे उनकी जान चली गयी. घटना को अंजाम दे कर आरोपी मौके से फरार हो गया. आरोपी ने महिला को सिर में गोली मारी. उन्हें गंभीर अवस्था मे सदर अस्पताल ले जाया गया. जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया.

इसे भी पढ़ेंः बेल नहीं मिलने से निराश हैं लालू, मुलाकातियों से मिलने से किया इनकार

पड़ोसी दुकानदार ने दी थी धमकी

मृतक महिला के पति का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बाद भी पुलिस ने गंभीरता नहीं दिखाई. पति का आरोप है कि उसे पड़ोसी दुकानदार ने कई बार गोली मारने की धमकी दी थी. इसको लेकर पुलिस के समक्ष कई बार शिकायत भी की गयी. लेकिन पुलिस ने समय रहते कार्रवाई नही की.

पति ने हत्या का आरोप पड़ोसी दुकानदार रॉकी सिंह पर लगाया है. पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. और आरोपियों की गिरफ्तारी में जूट गयी है.

इसे भी पढ़ेंः अवैध जमाबंदी पर होगी कार्रवाई, म्यूटेशन के लंबित मामलों का भी होगा निपटारा

Related Articles

Back to top button