
NewDelhi : देश की अर्थव्यवस्था में सुधार के संकेत मिले हैं. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) द्वारा कोरोना संकट के बीच बैंकों की ओर से बांटे गये कर्ज (Credits) और ग्राहकों की ओर से किये गये डिपॉजिट में वृद्धि को लेकर जारी किये गये आंकड़े देश की अर्थव्यवस्था के लिए अच्छे संकेत माने जा रहे हैं.
इसे भी पढ़ें : अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में बाइडेन की जीत तय
बैंकों की जमा राशि 10.12 फीसदी बढ़कर 142.92 लाख करोड़
RBI डाटा के अनुसार 23 अक्टूबर को खत्म हुए पखवाड़े के दौरान बैंकों के लोन पोर्टफोलियो में 5.06 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गयी है. डाटा के अनुसार बैंकों का कर्ज 103.39 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया है. साथ ही बैंकों की जमा राशि 10.12 फीसदी बढ़कर 142.92 लाख करोड़ रुपये हो गयी है.
इसे भी पढ़ें : दिल्ली से रेस्क्यू कराकर लायी गयी बच्चियां हेमंत सोरेन से मिलीं, बड़ा भाई माना
9 अक्टूबर को खत्म पखवाड़े के मुकाबले कम हुई बढ़ोतरी
रिजर्व बैंक की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, 9 अक्टूबर 2020 को समाप्त पखवाड़े के दौरान बैंकों के कर्ज में 5.66 और जमा में 10.55 फीसदी बढ़ोतरी दर्ज की गयी थी यानी 23 अक्टूबर 2020 को खत्म पखवाड़े में दोनों में हुई वृद्धि इसके मुकाबले कुछ कम है. आंकड़ों के अनुसार, 25 अक्टूबर 2019 को खत्म हुए पखवाड़े में बैंकों का कर्ज 98.40 लाख करोड़ रुपये था.
इसे भी पढ़ें : संजय राउत ने फारूक अब्दुल्ला की खिंचाई की, कहा, पाकिस्तान जाकर लागू करायें Article 370
2019 में जमा राशि 129.73 लाख करोड़ रुपये थी
वहीं, जमा राशि 129.73 लाख करोड़ रुपये थी. सितंबर 2020 में नॉन-फूड बैंक क्रेडिट ग्रोथ (Non-Food Bank Credit Growth) घटकर 5.8 फीसदी रही, जो पिछले साल के इसी महीने में 8.1 फीसदी थी. केंद्रीय बैंक के मुताबिक, सितंबर 2020 में इंडस्ट्रीज को बांटे गये कर्ज (Industry Credit) में कोई बढ़ोतरी दर्ज नहीं हुई है यानी इस सेक्टर में कर्ज वृद्धि शून्य रही है.
वहीं, सितंबर 2019 के दौरान इंडस्ट्रीज को बांटे गये कर्ज में 2.7 फीसदी बढ़ोतरी हुई थी. सितंबर 2020 में सर्विस सेक्टर (Service Sector) में कर्ज वृद्धि दर 9.1 फीसदी रही, जो पिछले साल इसी महीने में 7.3 फीसदी थी. सितंबर 2019 में 16.6 फीसदी की बढ़ोतरी के मुकाबले पर्सनल लोन (Personal Loan) में इस सितंबर 2020 के दौरान सिर्फ में 9.2 फीसदी बढ़ोतरी ही दर्ज की गयी है.




