Deoghar

देवघर के सारठ प्रखंड के अलुवारा पंचायत में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित,डीसी भी हुए शामिल

Deoghar: डीसी मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में रविवार को आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत सारठ प्रखंड के अलुवारा पंचायत के पंचायत में आयोजित किया गया. इस दौरान भगवान बिरसा मुंडा के तस्वीर पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया. इस मौके पर उपायुक्त ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल के माध्यम से ऑन द स्पॉट समस्या का निराकरण करने की वस्तुस्थिति का जायजा लिया. उन्होंने आवेदनों के निराकरण के अलावा कार्यालय नियमानुसार होने वाले कार्यों के निराकरण को लेकर आवेदकों को रिसिप्ट अवश्य रूप से देने का निर्देश दिया. इसके अलावा आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि आपकी समस्याओं के समाधान हेतु सरकार एक बार फिर से आपके द्वार पहुंच रही है, ताकि समस्याओं का निराकरण किया जा सके. मुख्यमंत्री के निदेशाअनुसार 12 अक्तूबर से पूरे राज्य में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार अभियान का आयोजन किया जा रहा है ताकि लोगो की समस्या का निराकरण उनके पंचायत में ही किया जा सके.

इसे भी पढ़ें: गिरिडीह में दहेज उत्पीड़न के मामले में छत्तीसगढ़ पुलिस ने डॉक्टर पिता पुत्र से की पूछताछ 

कार्यक्रम के माध्यम से आत्मनिर्भर व सशक्त समाज निर्माण को लेकर मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना अन्तर्गत आवेदन प्राप्त करना, मनरेगा अन्तर्गत प्रत्येक गांव में न्यूनतम 5-5 योजनाओं की स्वीकृति प्रदान करना, 15वें वित्त आयोग के वार्षिक लक्ष्य के विरूद्ध शत-प्रतिशत योजनाओं को स्वीकृत करते हुए उन्हें प्रारंभ करना, सोना सोबरन धोती, साड़ी, लुंगी और वित्तीय वर्ष 2022-23 तक भू-राजस्व के अद्यतन रसीद निर्गत तथा अन्य भू-राजस्व से संबंधित मामलों का निबटारा, असंगठित मजदूरों का ई -श्रम तथा प्रवासी मजदूरों व परिवारों का श्रमाधान पोर्टल पर निबंधन, पीडीएस के तहत राशन कार्ड को आधार से लिंक, धान अधिप्राप्ति हेतु किसानों का निबंधन, हड़िया व शराब के व्यापार में संलग्न महिलाओं को वैकल्पिक रोजगार उपलब्ध, सेवा के अधिकार के तहत प्रमाण पत्रों के आवेदनों का निष्पादन, बिजली तथा पेयजल से संबंधित समस्याओं का निपटारा सुनिश्चित किया जा रहा है. उपायुक्त ने सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई की योजना के तहत आठवीं क्लास से बारहवीं कक्षा में पढ़ने वाली लड़कियों को सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का लाभ दिया जायेगा. आठवीं और नौवीं क्लास में पढ़ने वाली लड़कियों को 2500 रुपये का आर्थिक लाभ मिलेगा वहीं 10वीं, 11वीं और 12वीं में पढ़ने वालों को 5000 रुपये तथा इसके बाद 18-19 वर्ष की आयु पूरी होने पर 20 हजार रुपये का एकमुश्त अनुदान दिया जाएगा. योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन करने वाले को अपने नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र से संपर्क करना होगा. केंद्र के जरिए संबंधित बाल विकास परियोजना पदाधिकारी को आवेदन देना होगा. सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का उद्देश्य बालिकाओं, किशोरियों को शिक्षा से जोड़ना और व्यस्क होने पर उसकी शादी के लिए जरूरी सहायता करना है. उपायुक्त ने महिलाओं को सावित्रीबाई फुले के जीवन से सीखने और प्रेरणा लेने की बात कही.

सावित्री बाई फुले बालिका समृद्धि योजना के तहत 41 को मिला स्वीकृति पत्र

उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में विभिन्न विभागों जैसे जनवितरण प्रणाली अंतर्गत सोना साड़ी सोबरन योजना अंतर्गत 04 लाभुकों के बीच साड़ी, धोती, लूंगी, 46 लोगों के बीच कंबल वितरण एवं 07 राशन कार्ड वितरण किया गया, साथ ही 42 श्रमिक को मनरेगा जॉब कार्ड, सावित्री बाई फुले बालिका समृद्धि योजना के तहत 41 को स्वीकृति पत्र एवं सखी मंडल समूह महिलाएं एवं युवतियां को 09 लाख रुपये का ऋण वितरण किया गया. आगे वृद्धा पेंशन -23 दिव्यांग पेंशन -14 ,विधवा पेंशन 14 की ऑन द स्पॉट स्वीकृति दिया गया. साथ ही स्वास्थ्य विभिन्न द्वारा लगाए गए कैम्प में निःशुल्क जांच एवं दवा वितरण किया गया.

कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधि व अधिकारी

कार्यक्रम में उपायुक्त के अलावा अपर समाहर्ता चंद्रभूषण सिंह, प्रशिक्षु आईएएस अनिमेश रंजन, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी पल्लवी सिन्हा, मुखिया, सीडीपीओ कुमारी ऋतु सहित अन्य अधिकारी, कर्मी व जनप्रतिनिधि आदि लोग उपस्थित थे.

Related Articles

Back to top button