
Jamshedpur : कदमा क्षेत्र में बिजली कटौती के खिलाफ भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा कदमा स्थित विद्युत विभाग कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर समस्या के समाधान को लेकर मांग पत्र सौंपा गया. इस दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कहा कि क्षेत्र में 24 घंटों में केवल 5 से 6 घंटे ही लोगों को बिजली मिल रही है. जिससे स्थानीय लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. वहीं विभाग के द्वारा तमाम कार्यों को निजी हाथों में सौंप दिया गया है. जिस कारण स्थिति और भी बदतर हो गयी है. कहा कि विभागीय अधिकारी कार्यों का निरीक्षण भी नहीं करते हैं. जिससे स्थिति और विकराल रूप लेती जा रही है. बताया कि कार्यकर्ता इस मामले में विभाग के जीएम से भी मुलाकात करेंगे.
ये भी पढ़ें- Jamshedpur : पोटका में झामुमो नेता के घर चोरों ने बोला धावा, ताला तोड़कर नकद समेत दो लाख के जेवरात ले उड़े




