Bokaro

बेरमो: फांसी के फंदे पर झूला मजदूर, मौत

Bermo: बेरमो अनुमंडल के पेटरवार थाना क्षेत्र अंतर्गत बुंडू पंचायत स्थित न्यू बस स्टैंड के समीप किराये के घर में रहने वाले प्रदीप कुमार दुबे (42 वर्ष) ने बुधवार को अपने किराए के घर में नायलॉन रस्सी के सहारे पंखा से झूलकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. घटना की जानकारी मिलते ही पेटरवार पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पंखे से लटकते हुए शव को नीचे उतार कर कागजी कार्यवाही करते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल तेनुघाट भेज दिया. प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना बुधवार को दिन के 10 बजे की है. बताया जाता है कि मृत युवक मूलरूप से डाल्टेनगंज जिला के खामी गांव का निवासी था. जो पिछले 20 वर्षो से पेटरवार में किराए के मकान में अपनी पत्नी और पुत्री के साथ रहा करता था. पेटरवार में रहकर जीविकोपार्जन के लिए कभी होटल तो कभी यात्री बस में खलासी का काम किया करता था. मृत युवक ने जिस समय गले में फांसी का फंदा डालकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. वहीं घटना के संबंध में स्थानीय मुखिया निहारिका सुकृति ने बताया कि मृतक की पत्नी अपने बेटे के इलाज के लिए रामगढ़ गई हुई थी और बेटी स्कूल में थी. घटना की जानकारी मिलते ही वह घटनास्थल पर गई थी.

Related Articles

Back to top button