Bokaro

बेरमोः नहीं थम रहा कोयले का अवैध कारोबार,विशेष शाखा ने सरकार को भेजी रिपोर्ट

Bermo: बेरमो अनुमंडल के बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र से हो रहे कोयला का अवैध कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है. वहीं इसके खिलाफ बेरमो एसडीपीओ के द्वारा लगातार कार्रवाई जारी है. तीन दिनों में बेरमो एसडीपीओ आर रामकुमार ने लगातार दूसरी बार छापेमारी की है.

शुक्रवार तड़के की गयी छापामारी में कोयला की ढुलाई करने वाले 13 बाइक्स के साथ लगभग 225 बोरा अवैध कोयला जब्त किया गया. इस दौरान एक कारोबारी भी पकड़ा गया, जबकि बाकी भागने में कामयाब रहे.

गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी

बेरमो एसडीपीओ आर रामकुमार ने शुक्रवार को थाना क्षेत्र के गोविंदपुर सीसीएल कॉलोनी, नयी बस्ती, लुकूबाद, अरमो, गंडके एवं हथबजवा से बाइक पर जा रहे कोयले को नरकी मेन रोड पर पकड़ा.

इसे भी पढ़ेंःतीन साल में 23 गुना रिटर्न देने का दावा कर लोगों से पैसे इन्वेस्ट करा रहा झारखंड सरकार से MoU करने वाला SkyWay Group

इस दौरान बाइक सवार मोटरसाइकिल छोड़कर भागे, जबकि एक कारोबारी को पुलिस ने पकड़ लिया. एसडीपीओ ने छापामारी कर कोयला, बाइक और एक कारोबारी को गिरफ्तार कर बोकारो थर्मल पुलिस को सौंप दिया.

तीन दिन पहले भी छापेमारी

बेरमो एसडीपीओ ने तीन दिन पूर्व ही 23 जुलाई को उपरोक्त मेन रोड पर ही कोयले के अवैध कारोबार के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाकर 11 बाइक, 200 बोरा अवैध कोयला तथा दो कारोबारी को गिरफ्तार किया था.

इससे पूर्व एसडीपीओ ने गत तीन माह में छापेमारी कर चार ट्रक, एक ट्रैक्टर कोयला जब्त किया था. एसडीपीओ द्वारा थाना क्षेत्र में कोयला के खिलाफ की जा रही लगातार छापेमारी से स्थानीय स्तर पर चर्चा होने लगी है.

लोगों का कहना है कि थाना क्षेत्र से होने वाले कोयला के अवैध कारोबार की जानकारी 20 किलोमीटर दूर रहने वाले बेरमो एसडीपीओ को मिल जाती है, लेकिन स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना नहीं मिलती है.

इसे भी पढ़ेंःमॉनसून सत्रः JBVNL में टीडीएस घोटाले को लेकर सदन में हंगामा, कार्यवाही रही बाघित

हजारीबाग एवं गिरिडीह जाता है कोयला

बेरमो में हो रहे अवैध कारोबार के जरिये कोयले को गिरिडीह एवं हजारीबाग के विभिन्न स्थानों पर भेजा जाता है. और 150 रुपये प्रति बोरे की दर से बेचा जाता है.

विशेष शाखा ने भी सरकार को भेजी है रिपोर्ट

थाना क्षेत्र से लगातार बेरोक-टोक हो रहे कोयला के अवैध कारोबार को लेकर विशेष शाखा ने भी सरकार को इसकी रिर्पोट भेजकर कार्रवाई को लिखा है.

सूत्रों की मानें तो बेरमो एसडीपीओ द्वारा की जा रही कार्रवाई विशेष शाखा की रिपोर्ट पर ही हो रही है.

इसे भी पढ़ेंःCM के विभाग में 32 करोड़ के TDS घोटाले के आरोपी उमेश कुमार को फिर बनाया गया JBVNL का CFO, राहुल पुरवार हैं MD

Related Articles

Back to top button