Bihar

पटना : मानहानि मामले में राहुल गांधी को मिली जमानत, कहा था- सभी चोरों के उपनाम मोदी क्यों

Patna : मानहानि के मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी शनिवार को पटना सिविल कोर्ट में पेश हुए. इस मामले में कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी. 10 हजार रुपये के निजी मुचलके पर राहुल को जमानत मिली.

गौरतलब है कि बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कांग्रेस नेता के खिलाफ मानहानि का केस दायर किया था. इसी मामले में राहुल गांधी पटना की अदालत में पेश हुए.

इसे भी पढ़ेंःCBI जांच शुरू होते ही बकोरिया से कांड से जुड़े कई अधिकारियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

मेरी लड़ाई गरीबों और किसानों को बचाने की है : राहुल

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अदालत के बाहर प्रदर्शन कर राहुल गांधी से पार्टी अध्यक्ष पद से दिए इस्तीफे को वापस लेने की मांग की. वहीं जमानत मिलने के बाद पटना अदालत के बाहर राहुल गांधी ने कहा कि जो भी मोदी सरकार, भाजपा-आरएसएस के खिलाफ आवाज उठाता है, उस पर मुकद्दमे ठोक दिए जाते हैं. मेरी लड़ाई संविधान, गरीबों और किसानों को बचाने की है.

इसे भी पढ़ेंःराज्य के इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रवेश के लिए होगी ऑनलाइन काउंसलिंग

क्या कहा था राहुल ने

लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान राहुल गांधी ने कहा था कि ‘‘सभी चोरों के उपनाम मोदी क्यों है?’’ इस दौरान राहुल गांधी ने भगोड़े उद्योगपतियों ने नीरव और ललित मोदी का उदाहरण देते हुए इसका जिक्र किया था.

जिसके बाद सुशील मोदी ने राहुल के खिलाफ मानहानि का मामला दायर किया था और कहा था कि कांग्रेस अध्यक्ष ने यह टिप्पणी करके उनकी छवि खराब की है.

उन्होंने कहा कि इस बयान का समाचार चैनलों पर प्रसारण हुआ और इसकी खबरें अखबारों में भी छपीं. इसकी वजह से मुझे शर्मिंदा होना पड़ा.

इसे भी पढ़ेंःमैन पॉवर की कमी से जूझ रहा है राजधानी का एयरपोर्ट थाना, एक अधिकारी और तीन पुलिसकर्मियों के भरोसे चल रहा है कामकाज

Related Articles

Back to top button