
8 जुलाई को ऑनलाइन होगी जेईई मेन की काउंसलिंग
ऑनलाइन करनी होगी काउंसलिंग फीस की पैमेंट
Ranchi: राज्य के इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले के लिए झारखंड कंबाइंड की ओर से ऑनलाइन काउंसलिंग ली जायेगी. सूत्रों के मुताबिक, मेडिकल काउंसलिंग के दौरान हुए हंगामे को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है. काउंसलिंग का आयोजन आठ जुलाई को किया जायेगा.


इसे भी पढ़ेंःमैन पॉवर की कमी से जूझ रहा है राजधानी का एयरपोर्ट थाना, एक अधिकारी और तीन पुलिसकर्मियों के भरोसे चल रहा है कामकाज




इसके लिए काउंसलिंग फीस ऑनलाइन ही जमा करनी होगी. दूसरे राज्यों में होने वाले ऑनलाइन काउंसलिंग की तरह ही यहां छात्रों को झारखंड कंबाइंड ऑफिस आने की आवश्यकता नहीं होगी.
गौरतलब हो कि इस वर्ष से राज्य के इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए अलग से नामांकन परीक्षा नहीं ली गयी थी. जेईई मेन के स्कोर के आधार पर ही यहां के कॉलेजों में दाखिला होना है.
इसके लिए काउंसलिंग की जिम्मेदारी झारखंड कंबाइंड बोर्ड के पास है. पूर्व में जारी सूचना में कहा गया था कि 5 जुलाई को प्रोविजनल स्टेट मेरिट लिस्ट जारी की जायेगी.
लेकिन अभी तक जारी नहीं की गयी है. इसके अतिरिक्त किस कॉलेज में कितनी सीटें हैं, इसके लिए सीट मैट्रिक्स भी नहीं जारी किया गया है.
इसे भी पढ़ेंःझारखंड के PMCH और MGM अस्पताल और मेडिकल कॉलेजों में आउटसोर्सिंग पर रखे जायेंगे 761कर्मी
गत वर्ष के सीट मैट्रिक्स के आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में 18 इंजीनियरिंग कॉलेज हैं. जहां 6870 सीटें हैं. इन 18 कॉलेजों में 14 प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेज हैं, जबकि चार ही सरकार के द्वारा संचालित किए जा रहे हैं.
सरकार की ओर से संचालित किये जा रहे संस्थानों में बीआइटी सिंदरी, राजकीय अभियंत्रण कॉलेज दुमका, चाईबासा और रामगढ़ कॉलेज शामिल है. वहीं गुरुगोविंद सिंह एजुकेशनल सोसाइटी, रामचंद्र चंद्रवंशी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी पलामू, डीएवी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी पलामू, निलय एजुकेशनल ट्रस्ट रांची, रामगोविंद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कोडरमा, आरटीसी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रांची, मेरीलैंड इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट जमशेदपुर, केके कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, आरवीएस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी जमशेदपुर और सीआइटी रांची प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेज हैं.
प्रमुख कॉलेजों में सीटों की संख्या (आंकड़े गत वर्ष के हैं)
कॉलेज | सीटों की संख्या |
बीआइटी सिंदरी | 725 |
यूसेट हजारीबाग | 252 |
राजकीय अभियंत्रण कॉलेज दुमका | 315 |
राजकीय अभियंत्रण कॉलेज चाईबासा | 315 |
राजकीय अभियंत्रण कॉलेज रामगढ़ | 315 |
डीएवी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी | 252 |
निलय एजुकेशनल ट्रस्ट रांची | 378 |
रामचंद्र चंद्रवंशी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी | 442 |
सीआइटी रांची | 756 |
आरटीसी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रांची | 504 |
मेरीलैंड इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट | 160 |
केके कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग | 441 |
आरवीएस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी | 630 |
इसे भी पढ़ेंःरांचीः पिटायी के विरोध में प्रदर्शन कर रहे एक समुदाय के लोगों ने कई को पीटा, चाकू मार एक को किया घायल