National

Zomato पर 55 हजार का जुर्माना, ग्राहक ने व्रत तोड़ने के लिए मंगाया था पनीर बटर मसाला, भेज दिया बटर चिकन

Pune : महाराष्ट्र के पुणे में  एक वकील  ने व्रत तोड़ने के लिए  जोमैटो  से पनीर बटर मसाला मंगाया  था,  लेकिन कंपनी ने  बटर चिकन भेज दिया. अब कंपनी को  55 हजार का जुर्माना भरना पड़ रहा है. जान लें कि खाना डिलिवरी करने वाली कंपनी जोमैटो (Zomato) और एक होटल पर जिला उपभोक्ता फोरम ने 55 हजार का जुर्माना ठोंक दिया है, जोमैटो और होटल पर आरोप है कि शहर के एक वकील को व्रत तोड़ने के लिए शाकाहारी भोजन की जगह दो बार मांसाहारी भोजन की डिलीवरी की थी.  वकील  द्वारा शिकायत किये जाने पर उपभोक्ता फोरम ने जुर्माना लगाते हुए आदेश दिया है कि जुर्माना देने में देर करने पर राशि 10 प्रतिशत ब्याज के साथ वसूली जायेगी.

पार्सल की रसीद में पनीर बटर मसाला लिखा हुआ था, उसमें बटर चिकन था

बॉम्बे हाई कोर्ट की नागपुर बेंच में प्रैक्टिस  करने वाले वकील शनमुख देशमुख  किसी काम से पुणे गये थे, जहां उन्होंने जोमैटो ऐप  द्वारा  एक होटल को  पनीर बटर मसाला का ऑर्डर दिया. आरोप है कि गुरुवार को सारा दिन व्रत पर रहने के बाद जब शाम को देशमुख ने व्रत तोड़ने के लिए जोमैटो का पार्सल खोला तो उसमें पनीर बटर मसाला की जगह होकर बटर चिकन निकला.

आरोप है कि जब देशमुख ने नॉनवेज खाना मिलने के बाद होटल प्रीत पंजाबी स्वाद के मैनेजर से संपर्क किया तो उन्हें दूसरा पार्सल भेजा गया.  पार्सल की रसीद में पनीर बटर मसाला लिखा हुआ था, लेकिन जब देशमुख ने इसे खोला तो वह हैरान रह गये,   इस बार भी उसमें बटर चिकन ही था. जिसके बाद उसने उपभोक्ता फोरम में शिकायत दर्ज कराई.

इसे भी पढ़ेंःपटनाः ‘राहुल गांधी वापस लें इस्तीफा, नहीं तो कर लेंगे आत्मदाह’, शहर में लगे पोस्टर

Related Articles

Back to top button