Chaibasa

चक्रधरपुर के सभी पंचायतों में पंचायत ज्ञान केंद्र खोले जाने का बीडीओ ने दिया निर्देश

Chaibasa: चक्रधरपुर प्रखंड के पांच पंचायतों में पंचायत ज्ञान केंद्र खोला जाएगा। इसके लिए जिला द्वारा सभी सामग्री पंचायता को उपलब्ध करा दी गई हैं। उक्त जानकारी चक्रधरपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार सिन्हा ने मंगलवार को प्रखंड सभागार में आयोजित बैठक में कहा। उन्होंने कहा कि प्रखंड के गुलकेड़ा, केरा, पदमपुर, होयोहातु तथा जामिद पंचायत में पंचायत ज्ञान केंद्र संचालित किया जाएगा। जहां ज्ञान केंद्र में कम्प्यूटर, कुर्सी, टीबी आदि की व्यवस्था की गई हैं। यहां बच्चे किताब-कॉपी लेकर पहुंचेंगे और अपनी पढ़ाई करेंगे। साथ ही ऑन लाइन क्लास के लिए टीबी की भी व्यवस्था की गई हैं। बैठक के दौरान उन्होंने पंचायत सशिक्तकरण योजना के तहत सभी पंचातयों को 15 हजार रुपये प्रति माह उपलब्ध कराया जाएगा। जिससे पंचायत का रख-रखाव एवं बिजली बिल भुगतान सुनिश्चित होगा। 15वें वित्त आयोग के तहत 2022-23 की प्रथम किश्त ग्राम पंचायतों को प्राप्त हुआ। जिसका नियमानुसार विकास कार्य में खर्च किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें: Chaibasa: टाटा स्टील नोआमुंडी ने डीसी एवं एसपी को सभी थानों के लिए सौंपा आपातकालीन किट

बैठक के दौरान पंचायत सचिव व मुखिया को बताया कि दो से तीन दिनों के अंदर पंचायतों में खराब जलमीनार की मरम्मत कराते हुए रिपोर्ट प्रखंड कार्यालय को सुपुर्द करेंगे। साथ ही 14वें व 15वें वित्त आयोग की आय-व्यय विरणी को लेकर चर्चा किया गया। बैठक में मुख्य रूप से पंचायती राज पदाधिकारी मनोज कुमार सिन्हा, प्रभारी कृषि पदाधिकारी दिलीप कुमार महतो समेत कनीय अभियंता, मुखिया एवं पंचायत सचिव बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित थे.

Related Articles

Back to top button