Lead NewsOFFBEAT

बस्तर के कुम्हार ने बनाया मैजिक लैंप, 24 से 40 घंटे तक देगा रौशनी

तेल खत्म होने के बाद अपने आप भर जाता है

Raipur: छत्तीसगढ़ के एक कुम्हार ने मिट्टी का ऐसा दीया डिजाइन किया है जो पूरे दिन जल सकता है. द बेटर इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, बस्तर जिले के कोंडागांव नाम के छोटे से गांव में रहने वाले अशोक चक्रधारी के इस प्रयास को लोगों का पूरा सपोर्ट मिल रहा है.दीपों के लिए आर्डर से भर गए हैं. पारंपरिक लैंप को पुनर्जीवित करने के लिए कुम्हार सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है.

इसे भी पढ़ें:बेरमो और दुमका उपचुनाव: 8 बजे शुरू होगी मतगणना, रुझान 9:30 बजे से

 अशोक चक्रधारी ने ऐसे बनाया डिजाइन

चक्रधारी द्वारा बनाए गए दीपक में तेल का प्रवाह अपने आप फैलता है. जिस पर lamps मैजिक लैंप का लेबल लगाया गया है, दीपक के आधार पर एक दीया, एक गुंबद के आकार का  स्टोरेज तथा एक ट्यूब जैसी संरचना होती है.

YouTube पर वीडियो देख कर आया आइडिया

चक्रधारी ने बताया कि YouTube पर एक वीडियो देखने के बाद उनके मन में आया कि एक ऐसा दीपक बनाया जाये जो कई घंटों तक लगातार जलता रहे. उसने बताया कि “मैं हमेशा नए विचारों की तलाश में हूं जो मेरे बर्तन बनाने के कौशल को चुनौती दे सकते हैं, और मेरे आसपास के लोगों के लिए उपयोगी सकते हैं.

इसे भी पढ़ें:Breaking : कार्यपालक अभियंता अरविंद कुमार को निलंबित करने के प्रस्ताव पर सीएम दे दी सहमति, रिश्वत लेने का लगा था आरोप

62 वर्षीय चक्रधारी कहते हैं. “2019 में, दिवाली के समय से ही  मैं ऐसा दीयों को तराशने के लिए एक नए डिज़ाइन की तलाश में था. इसी क्रम में मैंने YouTube प एक ऐसे लैंप का वीडियो देखा जो तेल का भंडार रखता है. यह सुनिश्चित करता है आधार भरता रहे जिससे दीया जलना बंद न करे. मैंने पाया. यह दिलचस्प है और इसे बनाने का फैसला किया है. ”

वे कहते हैं, “मैंने कई तकनीकों को ऑनलाइन देखते हुए इस लैंप को बनाना सीखा. मुझे इस तरह के और लैंप बनाने के लिए अच्छी संख्या में ऑर्डर मिले हैं.”

इसे भी पढ़ें:एक्टर अर्जुन रामपाल के घर और ऑफिस पर NCB ने मारा छापा

Related Articles

Back to top button