Giridih

गिरिडीह की खबरें: 40 टन पिग आयरन जब्त, गर्भवती की मौत से भड़का आक्रोश, महिलाओं के हालात पर चर्चा, डीएसपी अंकिता राय ने संभाला पदभार

Giridih: टीएमटी सरिया के निर्माण में इस्तेमाल किए जाने वाले रॉ मैटेरियल पीग आयरन से लोड ट्रैलर को गिरिडीह पुलिस ने जब्त किया है. एसडीपीओ धनजंय राम के नेत्तृव में सरिया थाना प्रभारी अरविंद सिंह ने पीग आईरन लोड ट्रैलर को जब्त कर थाना ले गए. जानकारी के अनुसार ट्रैलर में लोड 40 टन पीग आईरन की कीमत 14 लाख रुपया मूल्य के करीब बताया जा रहा है. एसडीपीओ धनजंय राम की माने तो पीगआईरन लोड ट्रैलर गिरिडीह के सरिया थाना इलाके से गुजरते हुए बिहार के पटना के बिहटा पहुंचाया जा रहा था. लेकिन ट्रैलर में लोड अवैध स्टॉक को लेकर कोई कागजात नहीं मिला. फिलहाल पीगआईरन को लेकर पुलिस अब पता लगा रहा है कि पूरा स्टॉक पटना के बिहटा में किस फैक्ट्री में पहुंचाया जाना था. और कहां से ट्रैलर में लोड किया गया था. लेकिन ट्रैलर में लगा नंबर प्लेट जेएच-02बीजे-7854 झारखंड का ही बताया जा रहा है. इसके अलावे के ट्रैलर में कोई और नंबर प्लेट नहीं मिला.

गर्भवती की मौत से भड़का आक्रोश

गिरिडीह के सरिया में अवैध रुप से संचालित आनंद मेडिकल में गुरुवार को एक गर्भवती की मौत हो गई. लेकिन गर्भवती बिमला देवी की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया. और गुस्साएं लोग सड़क पर धरना देकर बैठ गए. इस दौरान परिजनों ने प्रशासन से आनंद मेडिकल के खिलाफ कार्रवाई की मांग किया. इस बीच जानकारी मिलने के बाद सरिया थाना प्रभारी अरविंद सिंह और जिप सदस्य अनूप पांडेय भी घटनास्थल पहुंचे, और पूरे मामले की जानकारी लिया. जानकारी के अनुसार बिमला देवी नौ महीनें की गर्भवती बताई जा रही है. डिलीवरी को लेकर ही परिजनों ने बिमला देवी को सरिया के आनंद मेडिकल में भर्ती कराया. लेकिन इलाज के क्रम में बिमला देवी की मौत हो गई.

महिलाओं के हालात पर परिचर्चा

महिला दिवस की पूर्व संध्या पर गुरुवार को गिरिडीह महिला चाौपाल ने नारी तब और अब के हालात पर परिचर्चा का आयोजन किया. इस दौरान परिचर्चा में भाजपा नेत्री शालिनी बैशखियार, डा. पुष्पाा सिन्हा, डा. पूनम सहाय, राखी झुनझुनवाला, प्रसिद्ध महिला चिकित्सक डा. मेद्या महर्षी, महिला कॉलेज की लेक्चरर डा. आरती वर्मा, संगीता वैशखियार, नीतू शोला, मीणा गुप्ता, मोना देवी, कविता राज, सुमन गुप्ता, पिंकी सिंह, रीना शर्मा, लता वर्मा, शंकुतला बरनवाल समेत अलग-अलग संस्था की जुड़ी महिलाओं ने हिस्सा लिया. इस दौरान परिचर्चा में वक्ताओं ने कहा कि मोदी सरकार में देश के विकास में महिलाओं की भूमिका खास तौर पर दिख रही है. महिला चिकित्सक ने कहा कि पहले समाज में भ्रुण हत्या की पंरपरा बंद हो, यह स्वच्छ समाज के लिए एक अभिशाप है. हालांकि महिला चिकित्सक महर्षि ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अब समाज में भ्रुण हत्या पर काफी हद तक लोगों में जागरुकता आया है. क्योंकि राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु ने ग्रामीण इलाकों की महिलाओं को जागरुक की है. इधर परिचर्चा में कई महिलाओं ने हिस्सा लिया.

डीएसपी अंकिता ने संभाला गिरीडीह मुख्यालय-1 का पदभार

गुरुवार को गिरिडीह की डीएसपी वन अंकिता राय ने पदभार संभाल लिया है. देर शाम पपरवाटांड स्थित न्यू समाहरणालय स्थित डीएसपी कार्यालय में उन्होंने योगदान दिया. अंकिता ने कहा कि राज्य सरकार ने जो जिम्मेवारी देकर उन्हें गिरिडीह मुख्यालय-1 की डीएसपी के रुप में भेजा है. उन कसौटियों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास होगा.

अंकिता छठे जेपीएससी परीक्षा में टॉपर रही है, इससे पहले वो बीपीएससी में 15 वां रैंक लायी थी, जिसमें अंकिता को एसडीएम का पोस्ट मिल रहा था लेकिन उसने आगे की पढ़ाई जारी रखने का फैसला किया. अपने पहले प्रयास में अंकिता जेपीएससी टॉपर बनी.

Related Articles

Back to top button