
Sahibgunj: साहेबगंज के राजमहल के उतरवाहनी गंगा तट पर लगने वाला माघी मेला को आदिवासियो का महाकुंभ कहा जाता है. जो पूर्णिमा के दिन शुरू होता है और एक महीना तक गंगा तट पर चलता है. बुधवार को इस मेला का उदघाटन राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किया. उनके साथ कार्यक्रम मे समाज कल्याण मंत्री लुईस मरांडी, कृषि मंत्री रणधीर सिंह, मंत्री राज पलिवार, राजमहल विधायक अनंत ओझा, बोरियों विधायक ताला मरांडी, पूर्व सांसद हेमलाल मुर्मु समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 20करोड़ की योजनाओ के करीब 26 योजनाओं का शिलान्यास भी किया.
किसी सरकार ने इस मेला पर ध्यान नहीं दियाः रघुवर दास
मुख्यमंत्री ने अपने सम्बोधन मे कहा की गंगा तट पर लगने वाला यह विशाल मेला पर किसी भी सरकार ने ध्यान नहीं दिया. हमारी सरकार ने इस मेला को राजकीय मेला की संज्ञा दी है. बहुत जल्द 24 लाख की लागत से यहा माझी स्थान का निर्माण कार्य करवाया जायेगा. साथ ही आदिवासी महिलाओ को स्किल डेवलपमेंट के तहत उनको प्रशिक्षत किया जायेगा. उनको आंगनबाड़ी केन्द्र मे मिलने वाली रेडी टू इट भोजन उपलब्ध करवाने के कार्यों मे लगाया जायेगा. मुख्यमंत्री ने राज्य में हो रहे यौन अपराधों पर चिंता व्यक्त की. उन्होंने कहा कि कल जनसंवाद मे साहिबगंज का एक मामला आया था. जिस पर करवाई करते हुऐ थाना प्रभारी को निलंबित किया गया. उन्होंने पुलिस क़ो कार्यप्रणली मे सुधार लाने की हिदायत दी. कहा की यह सरकार भ्रष्टाचार से लड़ने वाली है. किसी भी योजना मे अनियमितता होते देख इसकी शिकायत तुरंत करें, उसपर करवाई की जायेगी.
मेला को राजकीय मेला घोषित करने का स्वागत
मुख्यमंत्री रघुवर दास के द्वारा मंच से बताया गया कि यह मेला झारखंड का राजकीय मेला घोषित किया जा चुका है. हीरा राय , पंकज घोष , अशोक सिंह , संत यादव , अनंत तिवारी उज्वल मंडल व अन्य ने इसका स्वागत किया है.




