BusinessJharkhandRanchiTop Story

लगातार चार दिन बंद रहेंगे बैंक, निपटा लें जरूरी काम, ATM भी हो सकते हैं खाली

Ranchi : सितंबर का महीना आपको बिना पैसों के परेशान कर सकता है. एटीएम से पैसों कr निकासी के लिए आप पहले ही प्लान कर लें, क्योंकि लगातार चार दिन बैंक बंद रहने वाले हैं. बैंक बंद रहने के कारण शहर के एटीएम भी खाली हो सकते हैं, और पैसे के आभाव में लोगों को खासी परेशानी भी हो सकती है. महीने के पहले दस दिन में से छह दिन बैंक बंद रहेंगे.

इसे भी पढ़ें- कांके में बने 18 करोड़ के स्लॉटर हाउस पर लगा ग्रहण, कभी भी बोरिया-बिस्तर बांध गुल हो सकती है संचालक कंपनी

ये चार दिन बंद रहेंगे बैंक

दो सितंबर को रविवार है, तीन को जन्माष्टमी की छुट्टी रहेगी. चार और पांच सितंबर को बैंकों में पेंशन की मांग को लेकर हड़ताल रहेगा. वहीं दो दिन नियमित काम चलने के बाद फिर से दो दिनों के लिए बैंक बंद रहेंगे. ऐसे में महत्वपर्ण कामों और रोजमर्रा की जरूरतों के लिए लोगों को पहले से तैयारी कर लेने की जरूरत है.

इसे भी पढ़ें- नक्शा पास करना था RMC को, पर भाजपा नेता अजय मारू ने अपने सिटी मॉल का नक्शा पास कराया आरआरडीए से

एटीएम में भी हो सकते हैं खाली

लगातार चार दिन बैंक बंद होने से एटीएम में भी कैश की दिक्कत हो सकती है. क्योंकि, बैंक रोजाना के आधार पर एटीएम की फिलिंग करते हैं. ऐसे में बैंक बंद होने पर एटीएम फिलिंग पर भी असर पड़ेगा. हालांकि, बैंक अधिकारियों का कहना है कि छुट्टी को देखते हुए बैंक पहले से प्लान करते हैं. इसलिए कैश की दिक्कत नहीं होनी चाहिए. वहीं, ऐसा पहले भी देखने को मिला है कि बैंक की लंबी छुट्टियों के चलते एटीएम खाली रहते हैं.

इसे भी पढ़ें- धनबाद डीसी का काम नहीं, चीख रहा है हूटर

वीकेंड आने से पहले ही निपटा लें बैंक संबंधित जरूरी काम

वैसे अगर आप महीने के आखिरी में बैंकिंग संबंधित काम निपटाना चाहते हैं तो आपको भीड़-भाड़ का सामना करना पड़ सकता है. इसलिए बेहतर यह होगा कि आप अपने बैंक संबंधित जरूरी काम वीकेंड आने से पहले ही निपटा लें. आपको बता दें कि इन चार दिनों में ना तो ड्राफ्ट बनेंगे और ना ही चेक क्लियर होगा और ना ही कोई सरकारी काम हो पाएगा.

इसे भी पढ़ें- सीवरेज-ड्रेनेज परियोजना पर सांसद महेश पोद्दार ने उठाया सवाल, की जांच की मांग

Related Articles

Back to top button