Ranchi

झारखंड मिथिला मंच का कैलेंडर विमोचन, दीपक प्रकाश ने कहा- आध्यात्मिक ज्ञान, कर्मकांड का अगुआ है मिथिला समाज

Ranchi: झारखंड मिथिला मंच की ओर से आज अरगोड़ा तालाब के समीप स्थित लेक गार्डन बैंक्वेट सभागार, रांची में कैलेंडर विमोचन सह परिवार मिलन समारोह का आयोजन किया गया. मौके पर सांसद और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि मिथिला मंच समाज का सरपंच है. यह समाज को अपनी समृद्ध विरासत, संस्कृति के साथ आइना, दृष्टि दिखाता है. इस संस्कृति की सभ्यता, भाषा केवल देश में ही नहीं, विदेशों में भी विशिष्ट पहचान रखती है. अत्यंत लोकप्रिय है. जब कभी आध्यात्मिक ज्ञान का अभाव महसूस होता है, कर्मकांड और अन्य विषयों पर समाज को जरूरत लगती है, मैथिली समाज अगुआ बनता है. आजादी की लड़ाई से लेकर भाषा संस्कृति, नारी संस्कृति की सुरक्षा, इसके संवर्धन में इस समाज का विशिष्ट योगदान है. मिथिला समाज की ओर से पहनाए गये पाग और दिए गए सम्मान के लिए वे सदा एक कार्यकर्ता की भांति इस समाज के साथ बने रहेंगे. इस दौरान मंच पर विधायक सीपी सिंह, नवीन जायसवाल, मेयर आशा लकड़ा, मिथिला मंच के मनोज मिश्रा, मिथिलेश कुमार मिश्रा, श्रीपाल झा, वरिष्ठ पत्रकार विजय कुमार पाठक समेत कई गणमान्य अतिथि भी मौजूद थे.

मनोज मिश्रा ने बताया कि इस साल सबसे पहले मिथिला मंच ने नववर्ष का कैलेंडर जारी किया है. 25 हजार कैलेंडर मिथिला समाज और अन्य लोगों के बीच नि:शुल्क वितरित किए जाएंगे. इसकी डिमांड विदेशों में भी खूब है. इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत में सभी अतिथियों, विशिष्ट जनों को पाग पहनाया गया. पुष्प गुच्छ के साथ स्वागत किया गया. सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित हुए.

इसे भी पढ़ें: बिरसा विकास जन कल्याण समिति ने किया फुटबॉल खिलाड़ियों के बीच जर्सी का वितरण

Related Articles

Back to top button