
Ranchi: बिरसा विकास जन कल्याण समिति की ओर से हातमा मौजा में चार टीमों के फुटबॉल खिलाड़ियों के बीच जर्सी सेट का वितरण किया गया. समिति के अध्यक्ष अनिल उरांव ने कहा कि आज खेल के माध्यम से खिलाड़ी राज्य एवं पूरे देश का नाम रोशन कर रहे हैं. आप सभी लोग खेल के प्रति हमेशा जागरूक रहे और नशापान से दूर रहे. रोहित पाहन ने कहा की आज भाग दौड़ भरी जिन्दगी में आज के युवा पीढ़ी खेल के प्रति कमजोर होते जा रहे है कारण खेल का सामग्री ना होना. गरीब तबके के होनहार खिलाड़ी खेल सामग्री नहीं होने के कारण अपना अभ्यास नहीं कर पाते हैं. वैसे खिलाड़ियों को अनिल उरांव ने जर्सी देकर उनका हौसला बढ़ाने का काम किये हैं. अर्चना मिर्धा ने कहा की आज खेल के क्षेत्र में हमारे आदिवासी खिलाड़ी राज्य से लेकर अन्तराष्ट्रीय स्तर तक पहुंच कर मेडल जीतकर राज्य ही नहीं बल्कि देश का नाम रोशन कर रहे हैं. बस जरूरत है तो सिर्फ उनका हौसला बढ़ाने का ताकि निडर होकर अपने प्रतिभा दिखा सके. कार्यक्रम में एंथोनी सांगा, आदित्य कच्छप , आकाश बाड़ा, दीपक टोप्पो ,रोहन मिर्धा , कंचन , संदीप टोप्पो , बजरंग हेमरोम इत्यादि लोग मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें: Ranchi: एक्सपो उत्सव की तैयारी शुरू, 24 नवंबर से मोरहाबादी मैदान में लगेगा मेला




