
Chaibasa : झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पश्चिमी सिंहभूम के तत्वावधान में स्थानीय मंडल कारा में जेल अदालत-सह- विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. आयोजन का शुभारंभ चाईबासा कोर्ट के प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी ऋषि कुमार के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया. जेल अदालत मे ऋषि कुमार के बेंच में कुल पांच मामले प्रस्तुत किये गए थे जिसमे एक मामले का निष्पादन कर बंदी की रिहाई का आदेश दिया गया. इस दौरान बंदियों के बीच विधिक जागरूकता का भी आयोजन किया गया. कार्यक्रम में जेल अधीक्षक अजय कुमार प्रजापति, जेलर लवकुश एवं संबंधित न्यायालय के कर्मचारी गण उपस्थित थे.




