
Giridih: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने आज सरिया तथा बगोदर में संकल्प सभा को संबोधित किया. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर हमला बोलते कहा कि इस भ्रष्ट, निकम्मी, विकास विरोधी सरकार से झारखंड के विकास की उम्मीद बेमानी है. राज्य में 10हजार करोड़ के घोटाले उजागर हुए हैं. लोहा,कोयला,पत्थर की लूट हुई है. झारखंड के लोगों को प्रधानमंत्री आवास बनाने के लिए बालू नहीं मिल रहा. बिचौलिए दलाल बड़े बड़े ट्रकों में भरकर राज्य के बालू को दिल्ली मुंबई, कोलकाता ले जा रहे. राज्य में गरीबों,आदिवासियों की जमीन को मुख्यमंत्री और उनके परिवार ने नाम बदल बदल कर लूटा है. बाबूलाल ने कहा कि आज खान खनिज ,जमीन ,पत्थर बालू के लूट की जांच ईडी सीबीआई कर रही,कई बड़े ऑफिसर गिरफ्तार हो चुके हैं लेकिन मुख्यमंत्री ईडी के दफ्तर जाने से घबरा रहे. सुप्रीम कोर्ट में गुहार लगा रहे मुझे बचाइए. ये मोदी सरकार है जिसने लाल किले से न खायेंगे, न खाने देंगे की कसम खाई है. मुख्यमंत्री कहीं दौड़ लगा लें,कोई भ्रष्टाचारी बचेगा नहीं. मौके पर जमुआ विधायक केदार हाजरा, पूर्व सांसद रवीन्द्र राय, पूर्व विधायक नागेन्द्र महतो, भाजपा नेता परमेशवर मोदी समेत कई भाजपा नेता उपस्थित थे.
विधि व्यवस्था ध्वस्त, करप्शन से जनता त्रस्त
बाबूलाल ने कहा कि आज राज्य की विधि व्यवस्था ध्वस्त है.रोज लूट,हत्या,बलात्कार अपहरण,फिरौती की वारदातें हो रही. लेकिन राज्य की पुलिस अपराधियों को नहीं पकड़ रही. राज्य की पुलिस वसूली में लगी है या फिर हेमंत सरकार का विरोध करने वालों पर मुकदमा दर्ज करने में. कहा कि हेमंत है तो अपराधियों,दलालों , बिचौलियों की हिम्मत है. पुलिस,पदाधिकारी पद पोस्ट को रिचार्ज कराने की बात कहते हैं. बताते हैं देकर आए है तो लेकर ही जायेंगे. किसी भी ऑफिस में आज बिना पैसे का कोई काम नही होता. मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने केलिए भी पैसे देने पड़ते हैं. राशन कार्ड में बहु का नाम भी बिना पैसे का नही चढ़ता. छोटे काम केलिए भी हजारों में घूस देने पड़ रहे.
इसे भी पढ़ें: डुमरी उपचुनाव की मतगणना 8 सितंबर को, सुबह 8 बजे से होगी वोटों की गिनती




