Court NewsRanchi

विधायक प्रदीप यादव के खिलाफ यौन शोषण मामले की ट्रायल दुमका से बोकारो ट्रांसफर करने की पीड़िता की याचिका हाईकोर्ट में खारिज

Ranchi: विधायक प्रदीप यादव के खिलाफ यौन शोषण का आरोप लगाने वाली पीड़ित महिला (सूचक) की ओर से  ट्रायल को दुमका, सेशन कोर्ट से सेशन जज, बोकारो के पास ट्रांसफर करने को लेकर  दायर ट्रांसफर पिटिशन की सुनवाई झारखंड हाई कोर्ट में हुई.हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति एसके द्विवेदी की कोर्ट ने पीड़िता की याचिका को खारिज कर दिया.   मामले में होटल शिव सृष्टि पैलेस, कुंदा, देवघर के जनरल मैनेजर तुषा सिन्हा  की ओर से अधिवक्ता राधा कृष्ण गुप्ता ने पैरवी की.

दरअसल, पीड़िता ने हाई कोर्ट में याचिका दायर कर कहा था कि वह बोकारो में अकेली रहती है, उसके अभिभावक बुजुर्ग है. उसके द्वारा देवघर महिला थाने में दर्ज केस की ट्रायल दुमका के सेशन कोर्ट में चल रही है. ट्रायल अभी लंबित है. बोकारो से दुमका की दूरी काफी ज्यादा होने के कारण उसे काफी परेशानी हो रही है. ऐसे में ट्रायल को सेशन जज बोकारो के पास ट्रांसफर किया जाय.  पीड़िता ने प्रदीप यादव के खिलाफ यौन शोषण मामले में 20 अप्रैल 2019 को देवघर महिला थाना में कांड संख्या 13/ 2019 दर्ज कराई थी. इस मामले में 28 सितंबर 2019 को प्रदीप यादव को झारखंड हाई कोर्ट से बेल मिली है.

Related Articles

Back to top button