
Giridih: मूसलाधार बारिश में भी रविवार को अजीडीह के फुटबाल मैदान में भाजपा की संकल्प यात्रा के जनसभा भाजपा समर्थकों की भीड़ उमड़ी. गांडेय के गांधी नगर में भी जनसभा का आयोजन हुआ. जनसभा को सम्बोधित करते भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने जमकर हेमंत सरकार पर शब्दों के बाण चलाए और कहा की हेमंत सरकार अब गरीबों के अनाज को बेच दे रही है. महामारी के वक्त पीएम मोदी ने देश के जरूरतमंदों को सिर्फ इसलिए अनाज उपलब्ध कराया की पेट की भूख उनके लिए आफ़त न बन जाए और अब भी अनाज दिया जा रहा है. लेकिन हेमंत सरकार पहले राज्य के थानों के जरिए बालू, कोयला और अवैध खनन की वसूली करती थी, और अब गरीबों के अनाज को बेच रही है.

पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा की जब हेमंत सरकार को घोटाले में फंसने का डर सताने लगा, तो ईडी के भय से हेमंत सरकार हाई कोर्ट चली गई लेकिन हर हाल में राज्य के लुटेरी हेमंत सरकार को ईडी पकड़ेगी और होटवार जेल में जैसे दो आईएएस है उसी तरह उन्हें भी जाना होगा क्योंकि संथाल में आदिवासियों के लूटी गई जमीन का फाइल उनके पास भी है. पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा की अब तो एक नई बात सामने आ चुका है हर फाइल का रेट तय होता है बालू चोरी का है तो उसका रेट एक लाख है कोयला चोरी और उसके तस्करो का रेट एक करोड़ के करीब पहुंच गया है। ऐसे में हेमंत सरकार का होटवार जेल जाना तय है.

जनसभा को भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साहू ने संबोधित करते हुए कहा की हेमंत सरकार के एक छोटे मियां अब गिरिडीह में भी तालिबानी शासन चला रहे है. पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के जरिए जमीन के साथ बालू और कोयला की वशुली में लगे हुए है. सुरेश साहू ने सदर विधायक को तालिबानी शासक बताते हुए कहा की अब हेमंत सरकार के इसी छोटे मियां के संकेत में गिरिडीह जिला में सारे काम होते है.

जनसभा को पूर्व मंत्री चंद्रमोहन प्रसाद, संकल्प यात्रा जन सभा के गिरिडीह संयोजक गणेश मिश्रा, पूर्व सांसद रविंद्र पांडे, रविंद्र राय, पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी, चुनुकांत, दिनेश यादव, विनय सिंह समेत कई नेताओं ने संबोधित किया. जबकि जनसभा से पहले हजारों बाइक के साथ भाजपा समर्थको का जुलुस पूर्व मुख्यमंत्री को शहर भ्रमण कराते हुए अजीडीह मैदान पहुंचा. इस दौरान शहर भर में पूर्व मुख्यमंत्री के काफिले पर पुष्प वर्षा किया गया। जनसभा में भाजपा के जिला अध्यक्ष महादेव दुबे, जिला महामंत्री संदीप डंगाईच, सुभाष चंद्र सिन्हा, मेयर सुनील पासवान, भाजपा महिला मोर्चा की संगीता सेठ, विनिता कुमारी, शालिनी वैशखियार, हरमिंदर सिंह बग्गा, श्याम प्रसाद, मुकेश जालान, सिकंदर हेंब्रम, भाजपा युवा मोर्चा के रंजीत राय, रंजीत राय, डॉली राय समेत हजारों की संख्या में समर्थको का हुजूम उमड़ा था।




